Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar D.El.Ed. Result 2023: बिहार डीएलएड रिजल्ट कब होगा घोषित, यहां से जानें लेटेस्ट अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 10:14 AM (IST)

    Bihar DElEd Result 2023 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की बोर्ड ओर से डीएलएड एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट इस सप्ताह में घोषित किये जाने की उम्मीद है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। सफल उम्मीदवारों को रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रदान किया जायेगा।

    Hero Image
    Bihar DElEd Result 2023 जल्द होगा घोषित।

    Bihar DElEd Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 से 15 जून 2023 तक निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 इस सप्ताह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर घोषित किया जायेगा जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बताते चलें कि बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है। इसके लिए अभ्यर्थी समय समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    Bihar DElEd Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे नतीजे

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट जारी होने पर उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा जिसके बाद आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा। अब आप अपना स्कोर कार्ड चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत निर्धारित किये गए हैं। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी को इसमें 5 फीसदी अंकों की छूट प्रदान की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार राज्य के विभिन्न संस्थानों की 30700 रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

    आपको बता दें बिहार डीएलएड में इस वर्ष 30700 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की गयी थी। आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2023 तक पूर्ण की गयी थी।