Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar D.El.Ed answer key 2022: बिहार डीएलएड आंसर-की रिलीज, 24 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 03:35 PM (IST)

    Bihar D.El.Ed answer key 2022 डीएलएड आंसर-की रिलीज होने के बाद उम्मीदवार इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनके पास ऑब्जेक्श ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार डीएलएड आंसर-की रिलीज हो गई है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar D.El.Ed answer key 2022: बिहार डीएलएड आंसर-की रिलीज हो गई है। बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School of Examination Board,BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar Diploma in Elementary Education, Bihar D.El.Ed exam) परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिलीज कर दी है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह प्रोविनजल आंसर-की है। अब ऐसे में, जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तर की जांच करना चाहते हैं, तो वे पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School of Examination Board,BSEB) की ओर से जारी सूचना अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए अभ्यर्थियों को 24 सितंबर, 2022 तक का मौका दिया गया है। उम्मीदवार इस दौरान आंसर-की डाउनलोड करने के बाद देख सकते हैं कि, अगर उनके किसी भी प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे अपने उत्तरों के लिए आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर सहेज कर रख सकते हैं।

    Bihar D.El.Ed answer key 2022: Here’s how to download: बिहार डीएलएड आंसर-की जांच करने क लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    बिहार डीएलएड आंसर-की जांच करने क लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in,check पर जानाा होगा। इसके बाद, होमपेज पर, बिहार डीएलएड उत्तर कुंजी लिंक देखें। अब विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें या उत्तर कुंजी देखें। इसके बाद, उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। उत्तरों को क्रॉस-चेक करें और कुंजी डाउनलोड करें।इसके बाद उसके प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

    बिहार डीएलएड  परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थीं। सभी दिनों में, बिहार डीएलएड की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। इसके बाद अब आंसर-की रिलीज की गई है। जल्द ही नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।