Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Clerk Vacancy 2025: बिहार में क्लर्क एवं अटेंडेंट के बंपर पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द आने की उम्मीद

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 02:16 AM (IST)

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से अगले महीने क्लर्क एवं अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस भर्ती के जरिये क्लर्क के 6421 पद और अटेंडेंट के दो हजार पदों पर नियुक्यिां होगी।

    Hero Image
    Bihar Clerk Vacancy 2025 के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार राज्य सरकार मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद वर्षों से लाइब्रेरियन, क्लर्क एवं अटेंडेंट पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों पर नियुक्तियों के लिए मंत्रिमंडल ने तीन अलग-अलग नियमावली स्वीकृत की है। नई नियमावली के आधार पर पुस्तकालयाध्यक्ष के करीब 65 सौ पद, विद्यालय लिपिक के 6421 पद और परिचारी के दो हजार पदों पर नियुक्यिां होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यर्थियों को बता दें कि स्कूल क्लर्क के 6421 पद और अटेंडेंट के दो हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। लिपिक और परिचारी संवर्ग के स्वीकृत पदों में से आधे पद यानी 50 प्रतिशत पद अनुकंपा से भरे जाएंगे और आधे पद कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा के आधार पर भरे जायेंगे।

    नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

    बिहार क्लर्क एवं अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिसूचना जुलाई माह में जारी की जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से पूरी की जाएगी।

    योग्यता एवं मापदंड

    बिहार लिपिक एवं परिचारी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है अथवा बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी या कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से उप-शास्त्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र की जानकारी नोटिफिकेशन साझा होने के बाद दी जाएगी।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    राज्य सरकार मंत्रिमंडल की ओर से मिली स्वीकृति के आधार पर इस भर्ती के जरिये क्लर्क के 6421 पद और अटेंडेंट के दो हजार पदों पर नियुक्यिां होगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साझा होगी।

    कहां और कैसे कर सकेंगे अप्लाई

    बिहार क्लर्क एवं अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर भरे जा सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Librarian Vacancy 2025: बिहार लाइब्रेरियन के 6500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, योग्यता यहां से करें चेक