Bihar Board 12th Result 2023 Declared Live Update: बिहार 12वीं के नतीजे इन लिंक से करें चेक, टॉपर आयुषी नंदन ने किया था मैट्रिक में जिला टॉप
Biharboardonline.bihar.gov.in, Bihar Board 12th Result 2023 Declared, BSEB Inter Result Declared 2023 Live: घोषित हुए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन लिंक से करें चेक, बिहार इंटर टॉपर आयुषी नंदन, मैट्रिक में थीं जिला टॉपर। परिणाम वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और JagranJosh.com पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। Biharboardonline.bihar.gov.in, Bihar Board BSEB Inter Result Result 2023 Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा का परिणाम आज, 21 मार्च 2023 की दोपहर 2 बजे के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा की गई। इस अवसर पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ-साथ दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की गई। दूसरी तरफ, परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर एक्टिव लिंक से देख सकेंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स अपना आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परिणाम एजुकेशन पोर्टल पर Jagranjosh.com पर भी देख सकते हैं।
BSEB बिहार इंटर रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक - ऑफिशियल वेबसाइट
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2023: कब आएगा दसवीं का रिजल्ट, बिहार बोर्ड ने बताई ये तारीख
बिहार के औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने इस बार की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में कॉमर्स स्ट्रीम में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है।
खगड़िया की आयुषी नंदन इंटर में सूबे में साइंस टापर बनी है। वह खगड़िया के आरलाल कालेज की छात्रा है। आयुषी नंदन खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के मटिहानी वार्ड नंबर पांच की रहने वाली है। मालूम हो कि 2021 में आयुषी मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में नौवां रैंक लाई थी। वह मैट्रिक में जिला टापर थी। उसने जनता हाई स्कूल मानसी से मैट्रिक किया। आयुषी आइएएस बनना चाहती है। आयुषी के पिता सर्वेश कुमार सुमन किसान है और पनीर का कारोबार करते हैं। मां अमीषा कुमारी गृहिणी है। आयुषी के माता-पिता उसकी सफलता का श्रेय उसकी मेहनत को देते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में इस बार 673023 छात्र और 631563 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं। इनमें से 551960 छात्र और 539988 छात्राएं सफल हुईं। इसका अर्थ है कि इस बार 85.5 फीसदी छात्राएं और 82.01 फीसदी छात्र सफल हुए, यानी इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। स्ट्रीमवाइज बीएसईबी इंटर रिजल्ट आकड़ों को देखें तो आर्ट्स में 84.33 फीसदी छात्राएं और 80.16 फीसदी छात्र पास हुईं। इसी प्रकार, कॉमर्स में 96.39 फीसदी छात्राएं और 92.65 फीसदी छात्र पास हुए। साइंस की बात करें तो 86.98 फीसदी छात्र और 82.35 फीसदी छात्राएं सफल हुईं। वहीं, वोकेशनल में 78.08 फीसदी छात्राएं और 89.87 फीसदी छात्र पास हुए। इसका अर्थ है कि वोकेशनल को छोड़कर सभी वर्गों में छात्राएं आगे रहीं।
ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स
- मोहादेसा - 475 अंक
- कुमारी प्रज्ञा - 470 अंक
- सौरभ कुमार - 469 अंक
- लक्ष्मी कुमारी - 466 अंक
- मोहम्मद शारीक - 465 अंक
- चंदन कुमार - 465 अंक
- काजल कुमारी - 464 अंक
- आसिया परवीन - 464 अंक
ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 के टॉपर्स
- सौम्या शर्मा - 475 अंक
- रजनीश कुमार पाठक - 475 अंक
- भूमि कुमारी - 474 अंक
- तनुजा सिंह - 474 अंक
- कोमल कुमारी - 474 अंक
- श्रृष्टि अक्षय - 472 अंक
- विधि कुमारी - 468 अंक
- सोनम कुमारी - 468 अंक
- पूजा कुमारी - 467 अंक
- नीलम कुमारी - 467 अंक
- तनीषा कुमारी - 466 अंक
- अमन कुमार - 466 अंक
साइंस टॉपर्स
- आयुषी नंदन - 474 अंक
- हिमांशु कुमार - 472 अंक
- शुभम चौरसिया - 472 अंक
- अदिति कुमारी - 471 अंक
- रमा भारती - - 469 अंक
- पीयूष कुमार - 468 अंक
- अभिषेक राय - 468 अंक
- तनुकुमारी - 468 अंक
- रूचिका राज - 466 अंक
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में छात्राएं आगे रहीं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा हो गई है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर इस बार के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स के नामों की घोषणा कर रहे हैं।
परीक्षाफल घोषित किए जाने के लिए आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। परिणामों की घोषणा के लिए अपडेट बीएसईबी ने जारी किया था।
बिहार 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का इंतजार हो रहा है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। इसमें परिणाम का औपचारिक ऐलान शिक्षा मंत्री करेंगे और इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को स्ट्रीम के अनुसार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कुछ ही मिनटों देखें।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 21 मार्च को दोपहर 2 बजे की जानी है। परिणाम शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉनफ्रेंस की तैयारियां पूरी हो गई हैं और कुछ ही मिनटों में यह शुरू हो जाएगी।
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। हालांकि, यदि अत्यधिक संख्या में यूजर्स के वेबसाइट पर एक साथ विजिट करने से पोर्टल नहीं खुलता है को परीक्षार्थी जागरणजोश डॉट कॉम पर भी परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए लिंक इस पर दिए गए हैं, जो कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम के लिए हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के अंतर्गत यदि छात्र अपने मार्क्स को स्वयं के अनुमानों से कम पाते हैं तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आखिरी तारीख 30 मार्च है। इसके अतिरिक्त परीक्षा किसी विषय के लिए फिर से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यदि किसी छात्र या छात्रा अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी कॉपियों की फिर से जांच के आवेदन कर सकता है। इसके लिए वे 23 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी फॉर्म बीएसईबी की ऑधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आखिरी तारीख 30 मार्च है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा नतीजे घोषित किए जाने और टॉपर्स के नामों की घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 यदि एक बार में नहीं दिखता है को परीक्षार्थियों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपने रोल नंबर की जांच करते हुए फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत रोल नंबर भर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता।
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी एक बार में देखने के लिए अपना रोल नंबर बिहार बोर्ड रिजल्ट पेज पर दर्ज करने के बाद इसकी फिर से जांच कर लें। कई बार हड़बड़ी में छात्र गलत रोल नंबर भर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता, जिससे वे परेशान हो जाते हैं।
बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त होने जा रहा है। राज्य शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर कुछ ही मिनटों में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 घोषित करेंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की गई थी। इस क्रम में अब शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद विभिन्न वर्गों - कला, वाणिज्य और विज्ञान के कुल 13 लाख छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर अपना परिणाम देख पाएंगे और विषयवार प्राप्तांक भी देख सकेंगे। इनके लिए डायरेक्टि लिंक नीचे दिए गए हैं:-
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर