Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने 2nd डमी एडमिट कार्ड किया जारी, 21 नवंबर तक कर सकते हैं सुधार

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 01:45 PM (IST)

    Bihar Board Dummy Admit Card 2024 OUT बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 2nd डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    Hero Image
    Bihar Board Inter 2nd Dummy Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Board Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 2nd डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किये गए हैं। 12वीं के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Inter 2nd Dummy Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु

    • बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2nd डमी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर क्लिक करें।
    • वेबसाइट के होम पेज Click Here For Download Dummy Admit Card लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद नए पेज पर स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

    Bihar Board Inter 2nd Dummy Admit Card 2024 Download Direct Link

    BSEB Admit Card 2024: एडमिट कार्ड से कर सकते हैं सुधार

    बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स उसमें दर्ज सभी जानकारी चेक कर लें। अगर किसी भी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि है तो वे उसमें सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में सुधार 21 नवंबर 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

    एडमिट कार्ड में सुधार स्कूल प्रमुख/ प्रिंसिपल के द्वारा बोर्ड को भेजे गए प्रपत्र के माध्यम से किया जा सकता है। एडमिट कार्ड में संशोधन फोटो, लिंग, हस्ताक्षर, धर्म, विषय, आधार संख्या, जाति, विकलांगता, राष्ट्रीयता, वैवाहिक स्थिति आदि में संशोधन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Career in Merchant Navy: मर्चेंट नेवी में कैसे बनाएं करियर, यहां से जानें प्रॉसेस