Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Admit Card 2023: बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 01:31 PM (IST)

    Bihar Board Admit Card 2023 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी से करेगा। इसमें सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र अपने सम्बन्धित स्कूल में आज 19 दिसंबर 2022 से प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 फिलहाल प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए जारी कर दिए गए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board Admit Card 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पंजीकृत और बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं के लिए सैद्धांतिक परीक्षाओं से पहले आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश-पत्र आज यानि सोमवार, 19 दिसंबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। बीएसईबी द्वारा बिहार इंटर बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक इंटर के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए मूल प्रवेश-पत्र 19 दिसंबर से 9 जनवरी 2023 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

    Bihar Board Admit Card 2023: ऐसे पा सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र

    हालांकि, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रमुख से सम्पर्क करना होगा। बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 को स्टूडेंट्स को सीधे जारी न करके बल्कि स्कूलों के प्रिंसिपल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जाएंगे और इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को उनकी कक्षाओं या विद्यालय के कार्यालय में वितरित किए जाएंगे।

    Bihar Board Admit Card 2023: बिहार बोर्ड प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षाओं का कार्यक्रम

    इससे पहले, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए जनवरी और फरवरी-मार्च 2023 के दौरान आयोजित की जा प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। बीएसईबी 12वीं डेटशीट 2023 के मुताबिक इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 20 जनवरी तक आयोजित किए जाने हैं। इसके बाद, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से करेगा। पहले दिन की पहली पाली (सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक) में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए गणित का पेपर और दूसरी पाली (दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक) में हिंदी का प्रश्न-पत्र आयोजित किया जाएगा। सबसे आखिर में 11 फरवरी को पहली पाली में अतिरिक्त भाषा का पेपर और दूसरी पाली में फिलॉस्फी का पेपर होगा। सभी विषयों की परीक्षा तारीखों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 देखें।