Bihar Board 12th 2023 Result: कुछ पलों में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
Bihar Board 12th 2023 Result बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ SMS के माध्यम से भी की जा सकती है। साथ ही स्टूडेंट्स एजुकेशन पोर्टल पर Jagranjosh.com पर भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। Bihar Board BSEB 12th 2023 Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम और टॉपर्स लिस्ट की घोषणा कर दी है। सूचना के अनुसार, राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 परिणाम आज यानि मंगलवार, 21 मार्च को दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। इस मौके पर हम परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों को ये आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके वे आसानी से नतीजों की जांच कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 लिंक - जागरणजोश पर
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
Biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
BSEB Inter result 2023: How to check बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें और सबमिट करें। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें यह भविष्य में उपयोग के लिए रख लें।
SMS से देखें रिजल्ट
बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन के एसएमएस सेक्शन में जाएं। अब यहां बॉक्स BIHAR12 फिर स्पेस दें और फिर ROLL NUMBER लिखकर भेज दें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर हर विषय में लाने होंगे। परीक्षा परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।