Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट पर बड़ी खबर, इस दिन हो जाएगा रिलीज

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 07:28 AM (IST)

    Bihar Board 10th Result 2023 बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 1 से 11 फरवरी 2023 तक हुई थीं। आज दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा कर दी गई है।

    Hero Image
    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित होंगे।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित हो चुका है। परीक्षा में 83.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। तीनों स्ट्रीम में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बारहवीं रिजल्ट आने के बाद अब दसवीं के छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे हैं कि उनके नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। इन स्टूडेंट्स के लिए लेटेस्ट अपडेट यह है कि रिजल्ट जल्द घोषित हो सकते हैं। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा भी इसी सप्ताह हो सकती है या फिर इस महीने के अंत तक हो सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक biharboardonline.bihar.gov.in2 पर जाना होगा। अब कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें। रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

    ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स की टॉपर

    मोहादेसा - 475 अंक

    कुमारी प्रज्ञा - 470 अंक

    सौरभ कुमार - 469 अंक

    लक्ष्मी कुमारी - 466 अंक

    ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स की टॉपर

    सौम्या शर्मा - 475 अंक

    रजनीश कुमार पाठक - 475 अंक

    भूमि कुमारी - 474 अंक

    ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के टॉपर

    आयुषी नंदन - 474 अंक

    हिमांशु कुमार - 472 अंक

    शुभम चौरसिया - 472 अंक

    अदिति कुमारी - 471 अंक

    यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Topper list 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में छात्राओं का बोलबाला, तीनों स्ट्रीम में किया टॉप

    यह भी पढ़े: BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख रुपये और लैपटॉप सहित अन्य इनाम