Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल शिक्षा मंत्री ने जारी किया, इन लिंक से करें चेक
Bihar Board 10th Result 2022 बिहार बोर्ड से कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज 31 मार्च 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। इन परीक्षार्थियों के परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2022: बिहार मैट्रिक परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है। बिहार बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 3 बजे कर दी गयी है। नतीजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शिक्षा मंत्री द्वारा बीएसईबी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी।
BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 1
BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 2
BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 3
दोपहर 1 बजे घोषित होने थे नतीजे
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज, 31 मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगा। राज्य शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी दोपहर 1 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगा। शिक्षा मंत्री द्वारा नतीजों की घोषणा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्य़क्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बीएसईबी की तरफ से आधिकारिक तौर पर बुधवार, 30 मार्च 2022 को साझा की गई।
कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022?
ऐसे मे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की प्रतीक्षा कर रहे राज्य के 17 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपने परिणाम और स्कोर आधिकारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, स्टूडेंट्स बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए इस पेज एक्टिव किया जाएगा। वहीं, जागरणजोश पर मैट्रिक परीक्षाफल देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक (जल्द एक्टिव होगा)
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक
इसलिए हुई बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में देरी
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य में स्थित सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में सत्र 2021-22 के दौरान कक्षा 10 के छात्र-छात्राओ के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था। हालांकि, पेपर लीक के एक मामले के चलते मोतिहारी जिले में गणित विषय की परीक्षा फिर आयोजित की गयी थी। इसी के चलते बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा में देरी हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।