Bihar ANM Result: बिहार महिला स्वास्थ्यकर्ता (ANM) भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती 2022 (Advertisement No.07/2022 (ANM) रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। जिन महिला उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12771 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती 2022 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से एनएमएम भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार तुरंत ही बीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इसके साथ ही अभ्यर्थी इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
Bihar ANM Result 2024- स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इन स्टेप्स से चेक करें परिणाम
- बीटीएससी एएनएम रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको View Scorecard For Advertisement No.07/2022 (ANM) लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- जानकारी दर्ज करते ही स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन डेट्स में होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं उनको अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
उम्मीदवारों को बता दें कि बीटीएससी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में कुल 46862 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें से कुल 8791 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।