Move to Jagran APP

BHU CUET UG Admission: काशी हिंदू विश्वविद्यालय यूजी दाखिले के लिए आवेदन अब 8 अक्टूबर तक, बढ़ी अप्लीकेशन डेट

BHU UG Admission 2022 through CUET बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-23 के लिए यूजी ऐडमिशन हेतु फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर तक कर दी गई है। इसके बाद प्रिफ्रेंस इंट्री 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 02:40 PM (IST)
BHU CUET UG Admission: काशी हिंदू विश्वविद्यालय यूजी दाखिले के लिए आवेदन अब 8 अक्टूबर तक, बढ़ी अप्लीकेशन डेट
बीएचयू यूजी ऐडमिशन 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल, bhuonline.in पर भरें।

नई दिल्ली, एजुकेशन BHU UG Admission 2022 through CUET: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 को जारी नोटिस के मुताबिक सीयूईटी यूजी 2022 स्कोर के आधार पर विभिन्न यूजी कोर्सेस में ऐडमिशन के लिए स्टूडेंट्स अपना फॉर्म अब 8 अक्टूबर तक भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी। वहीं, बीएचयू दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू की गई थी, जबकि सीयूईटी यूजी 2022 नतीजे 16 सितंबर को घोषित किए गए थे। बता दें कि इस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला सीयूईटी के माध्यम से लिया जा रहा है।

prime article banner

BHU UG Admission 2022 through CUET: कहां करें आवेदन?

ऐसे में विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 में उत्तीर्ण घोषित ऐसे छात्र-छात्राएं जो कि बीएचयू में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल, bhuonline.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। दाखिले के लिए सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना चाहिए जिनके पास 12वीं की मार्कशीट है और वे विषय से सम्बन्धित आवेदन से पहले स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय द्वारा जारी BHU UET बुलेटिन 2022 और ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

BHU UG ऐडमिशन 2022 अप्लीकेशन लिंक

BHU UG Admission 2022: प्रिफ्रेंस इंट्री 9 अक्टूबर तक

दूसरी तरफ, बीएचयू ने अपने नोटिस के माध्यम से जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2022 आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से प्राप्त डेटा अपडेट करने के लिए काउंसलिंग पोर्टल 4 और 5 अक्टूबर को प्रिफ्रेंस इंट्री के लिए बंद रहेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी प्रिफ्रेंस इंट्री 6 से 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिस इस लिंक से देखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.