विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

COVID-19 संक्रमण के के बढ़ते मामले के चलते BHU ने ऑफलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक, होली की छुट्टी हुई घोषणा

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 23 Mar 2021 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 11:53 AM (IST)

यूपी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।ऐसे में एहतियात बरतते हुए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu ...और पढ़ें

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) ने ऑफलाइन कक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) ने ऑफलाइन कक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

यूपी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतते हुए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) ने ऑफलाइन कक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। बीएचयू ने अपने फैसले में कहा है कि ऑफलाइन क्लास को अगले आदेश तक बंद कर दिया जा रहा है। इसके अलावा होली की छुट्टियों को पूर्व निर्धारित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज से यानी कि 23 मार्च, 2021 से होली की छुट्टियां शुरू होंगी। वहीं सेमेस्टर कक्षाओं के लिए सभी कक्षाएं अब अगली सूचना तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

यह फैसला कुलपति की अध्यक्षता की ओर से से आयोजित हाल ही में आयोजित हुई बैठक में लिया गया है। इस बैठक में डीन ऑफ द फैकल्टीज, हॉस्टल के कोऑर्डिनेटर, स्टूडेंट्स, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, चीफ प्रॉक्टर और यूनिवर्सिटी के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान छात्रावासों में बढ़ते COVID-19 मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई थी।। इसके आधार पर निर्णय लिए गए।इसके बाद जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, होली की छुट्टियां अब 23 मार्च, 2021 से शुरू होंगी और अगले आदेश तक ऑफलाइन कक्षाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा छात्रों के सभी वर्गों की कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी

यूनिवर्सिटी ने बढ़ते मामलों को देखते हुए होली मिलन समारोह' या परिसर या हॉस्टल में पर स्टूडेंट्स के इकट्ठा होने पर अगली सूचना तक प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी अपने घरों में वापस जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि छात्र-छात्राएं अपनी बुक्स घर ले जा सकते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं आयोजित करने का भी संकेत दिया। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अगर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं तो फिर ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।