Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AYUSH NEET UG Counselling: आयुष नीट यूजी पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 11:06 AM (IST)

    AYUSH NEET UG Counselling 2023 नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर इसकी जांच कर सकेंगे। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों का नाम इस लिस्ट में चयनित होता है वे 8 से 13 सितंबर 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं। वहीं दूसरे राउंड के लिए 20 सितंबर 24 सितंबर के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

    Hero Image
    AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट नतीजे आज होंगे जारी।

    एजुकेशन डेस्क। AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (Ayush Admissions Central Counseling Committee, AACCC) की ओर से नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिग के लिए सीट अलॉटमेंट नतीजे आज जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर इसकी जांच कर सकेंगे। इसके बाद, जिन अभ्यर्थियों का नाम इस लिस्ट में चयनित होता है वे 8 से 13 सितंबर, 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है, जिनकी जरूरत रिपोर्टिंग करते वक्त उम्मीदवारों को पड़ेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AYUSH NEET UG Counselling 2023: संस्थानों में रिपोर्ट करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

    अनंतिम आवंटन पत्र , नीट यूजी 2023 के लिए प्रवेश पत्र

    नीट यूजी 2023 परिणाम/रैंक पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र

    10वीं और 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और मार्कशीट,

    आठ पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण पत्र (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट), मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, एससी/एसटी प्रमाणपत्र

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS) प्रमाण पत्र

    AYUSH NEET UG counselling 2023 Round 1 Result: आयुष नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 के लिए नतीजे ऐसे करें चेक

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - aaccc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब, होमपेज पर उपलब्ध यूजी काउंसलिंग टैब का चयन करें। अब इसके बाद दिए गए आयुष नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसके बाद, अपना नाम खोजें और आवंटित सीट की जांच करें। अब भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।

    AYUSH NEET UG counselling 2023: इस दिन से शुरू होंगे दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन  

    दूसरे राउंड के लिए 20 सितंबर, 24 सितंबर के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होगी। कैंडिडेट्स को 24 सितंबर, 2023 के बीच च्वाइस लॉक करने होंगे। वहीं, दूसरे राउंड के लिए नतीजों का एलान 27 सितंबर, 2023 तक किया जाएगा। 

    comedy show banner