विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AYUSH NEET Counselling 2020: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट aaccc.gov.in पर जारी, करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 05:31 PM (IST)

AYUSH NEET Counselling 2020 वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार जिन उम्मीदवारों की केटेगरी या कोटा एकही संस्थान और ...और पढ़ें

ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं सीट आवंटन परिणाम
ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं सीट आवंटन परिणाम

AYUSH NEET Counselling 2020: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने आयुष नीट 2020 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट, aaccc.gov.in पर विजिट कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों के रैंक, कोर्स, कोटा, केटेगरी के अनुसार आवंटित संस्थानों की सूची उपलब्ध है।

इन स्टेप से चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, aaccc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर फाइनल रिजल्ट ऑफ राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना रिमार्क्स और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की केटेगरी या कोटा एक ही संस्थान और विषय में बदल दिया गया है, उन्हें एक ऑनलाइन जेनरेटेड रिलीविंग लेटर प्राप्त करने और आवंटित संस्थान से बदली हुई श्रेणी या कोटा सीट पर प्रवेश पाने की आवश्यकता होगी। ऐसे उम्मीदवारों को परिवर्तित श्रेणी या कोटे की सीट के लिए फ्रेश ऑनलाइन जनरेटेड एडमिशन लेटर प्राप्त करना होगा, अन्यथा प्रवेश न होने के कारण आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

राउंड 2 में सफल उम्मीदवारों को अब 31 दिसंबर, 2020 से 9 जनवरी, 2021 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी द्वारा आयुष नीट 2020 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू की गई थी। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर थी। वहीं, उम्मीदवारों को विकल्प भरने, लॉक करने और शुल्क का भुगतान करने के लिए 27 दिसंबर, शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। गौरतलब है कि एएसीसीसी द्वारा आयुष नीट काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया 12 दिसंबर को पूरी की गई थी।