Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ATMA 2021 July Admit Card: आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 26 जुलाई को होनी है परीक्षा

    ATMA 2021 July Admit Card जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे atmaaims.com पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 21 Jul 2021 10:15 AM (IST)
    Hero Image
    पीआईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    ATMA 2021 July Admit Card: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा जुलाई सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के एडमिट कार्ड आज, 21 जुलाई को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर शाम 6 बजे के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे atmaaims.com पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट लॉगइन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां एग्जाम डेट सेलेक्ट करके अपना पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड भर कर लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद, आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

    बता दें कि जुलाई सेशन की परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 2021 को किया जाना है। हालांकि, पूर्व शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित की जानी थी। लेकिन, बाद में परीक्षा की तिथि बदल दी गई। इसके परिणाम 30 जुलाई, 2021 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा का संचालन एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जून, 2021 से शुरू की गई थी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 17 जुलाई, 2021 थी। वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2021 निर्धारित की गई थी। सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले उम्मीदवारों को 20 जुलाई, 2021 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालने का समय दिया गया है।