Assam SLRC Result 2023: असम ग्रेड-4 भर्ती रिजल्ट जारी, sebaonline.org पर करें डाउनलोड
Assam SLRC Grade 4 Result 2023 असम ग्रेड IV भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया है वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Assam SLRC Grade 4 Result 2023: स्टेट लेवल रिक्रूटमेंट कमीशन ने असम ग्रेड IV भर्ती रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है। असम गवर्नमेंट की ओर से रिजल्ट 4 मई दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन असम की वेबसाइट sebaonline.org एवं गवर्नमेंट ऑफ असम की ऑफिशियल वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Assam SLRC Grade 4 Result 2023: दोपहर 2 बजे जारी हुआ रिजल्ट
असम ग्रेड IV भर्ती रिटेन टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट आज यानी 4 मई दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी भर्ती परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तुरंत ही जाँच सकते हैं। असम सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड सबमिट करना होगा।
Assam SLRC Grade 4 Result 2023: कैसे देखें रिजल्ट
असम ग्रेड IV भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आज दोपहर 2 बजे Assam Grade 4 recruitment result link एक्टिवेट हो जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना है। एक नयी विंडो पर आपको रिजल्ट प्राप्त करने के लिए मांगी गयी जानकारी-एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। अब आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहाँ से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
आपको बता दें कि असम ग्रेड IV भर्ती के जरिए कुल 14,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती असम सरकार के 48 डिपार्टमेंट्स में की जाएगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2022 को किया गया था। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में सफल हुए थे उनका ओरल इंटरव्यू 5 जनवरी से 17 फरवरी 2023 तक लिया गया था। अब विभाग की ओर से रिटेन टेस्ट एवं ओरल इंटरव्यू को मिलाकर फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।