यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ASRB NET Result 2020: परिणाम घोषित, ICAR नेट परीक्षा 2019 परिणाम इस लिंक से करें चेक
ASRB-ICAR NET Result 2020 Delcared नेट 2019 परीक्षा का परिणाम उम्मीदवार एएसआरबी की वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ASRB NET Result 2020: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानि एएसआरबी ने ICAR नेट परीक्षा 2019 परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नेट 2019 की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, asrb.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं.
नेट 2019 परीक्षा का परिणाम उम्मीदवार एएसआरबी वेबसाइट पर अपने लॉगिन के माध्यम से चेक कर पाएंगे। लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म-तिथि भरनी होगी।
एएसआरबी नेट परीक्षा का आयोजन 9, 10 एवं 11 जनवरी 2020 को बोर्ड द्वारा देश भर में बनाये गये विभिन्न परीक्षा केंद्र पर किया गया था। आईसीएआर नेट 2019 परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी 2020 को जारी किया जाना संभावित है।
एएसआरबी ICAR नेट परीक्षा 2019 का परिणाम ऐसे करें चेक
• कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, asrb.org.in पर विजिट करें।
• होम पेज पर बायीं ओर दिये गये नेट-2019 लिंक पर क्लिक करें।
• जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको नेट रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
• जिसे क्लिक करके आप बोर्ड के रिजल्ट पेज पर रिडायरेक्ट होंगे। नये पेज पर आपको अपना रोल नंबर एवं जन्म-तिथि भरनी होगी।
• इसेक बाद आप अपना एएसआरबी ICAR नेट परीक्षा 2019 परिणाम देख पाएंगे।
ASRB-ICAR नेट परीक्षा 2019 परिणाम - ऑफिशियल नोटिस
एएसआरबी ICAR नेट परीक्षा 2019 का परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक
लेटेस्ट सरकारी नौकरियां
Coffee Board Recruitment 2020: कॉफी बोर्ड में सरकारी नौकरी, सालाना वेतन 26 लाख, आवेदन 11 फरवरी तक
Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में निकली 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन 8 फरवरी तक
Niti Aayog Recruitment 2020: नीति आयोग में सरकारी नौकरी, सैलरी 60 हजार से होगी शुरु, ऑनलाइन आवेदन niti.gov.in पर
