Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Army Agniveer Admit Card 2024: जारी हुए अग्नीवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड, 22 अप्रैल से होगी शुरू

    जिन उम्मीदवारों ने अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती रैलियों के लिए आवेदन किया है वे अपना प्रवेश पत्र (Army Agniveer Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए सेना के भर्ती पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती सेक्शन में जाना होगा जहां पर प्रवेश पत्र सम्बन्धित लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं।

    By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Mon, 15 Apr 2024 10:26 AM (IST)
    Hero Image
    Army Agniveer Admit Card 2024: लिंक सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। भारतीय थल सेना ने देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (Army Agniveer Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। सेना द्वारा इन रैलियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Army Agniveer Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड

    ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती रैलियों के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र (Army Agniveer Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए सेना के भर्ती पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती सेक्शन में जाना होगा, जहां पर प्रवेश पत्र सम्बन्धित लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं और अपने लॉग-इन विवरणों को भरकर सबमिट करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी कैंडिडेट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक

    Army Agniveer Admit Card 2024: रैली 22 अप्रैल से होगी शुरू

    इससे पहले भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम (Schedule) जारी किया गया था। इस कार्यक्रम के अनुसार रैली का आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई तक किया जाना है। प्रत्येक घोषित तारीख पर रैली 1-1 घंटे की 2 या 3 पालियों में आयोजित की जाएगी। इस रैली में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    बता दें कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई थी और उम्मीदवारों से आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद आवदेन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (Army Agniveer Admit Card 2024) जारी किए गए हैं।