Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AP SSC Supplementary Result 2023 Date: आज घोषित हो सकते हैं आंध्र प्रदेश 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 07:38 AM (IST)

    AP SSC Supplementary Result 2023 Date Time डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस आंध्र प्रदेश द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित की कई सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एपी क्लास 10 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 को आज यानी मंगलवार 20 जून को घोषिया जा सकता है।

    Hero Image
    AP SSC Supplementary Result 2023 Date, Time: लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bse.ap.gov.in पर एक्टिव होगा।

    AP SSC Supplementary Result 2023 Date, Time: आंध्र प्रदेश बोर्ड से SSC कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस आंध्र प्रदेश द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित की कई सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा एपी एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एपी क्लास 10 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 को आज यानी मंगलवार, 20 जून को घोषिया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AP SSC Supplementary Result 2023 Date, Time: कहां और कैसे देखें परिणाम?

    आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bse.ap.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए क्विक लिंक्स सेक्शन में एक्टिव होने वाले एपी एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने जिले का नाम, स्कूल का नाम, अपना नाम और अपनी जन्म-तिथि को भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की एसएससी और ओएसएससी के सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 2 जून से 10 जून तक किया गया था। परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की गई थीं।

    एपी एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 के अंतर्गत जिन स्टूडेंट्स 92 से 100 फीसदी अंक प्राप्त होंगे उन्हें ए1 ग्रेड (प्वाइंट 10) दिया जाएगा। इसी प्रकार, 83 से 91 फीसदी अंक मिलने पर ए2 ग्रेड (प्वाइंट 9), 75 से 82 अंक होने पर बी1 ग्रेड (प्वाइंट 8), 67 से 74 फीसदी अंक पर बी2 ग्रेड (प्वाइंट 7) दिया जाएगा।