AP SSC Results 2023: घोषित हुए Manabadi Andhra Pradesh 10वीं के नतीजे, SMS से भी कर सकेंगे चेक
AP SSC Results 2023 आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट आधिकरिक वेबसाइट के अलावा SMS के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को 55352 या 56300 पर भेजना होगा। इसके बाद नतीजे मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। AP SSC Results 2023: एपी एसएससी परिणाम 2023 आज जारी कर दिए गए हैं। Directorate of Government एग्जामिनेशन ने इस संबंध में पहले घोषणा की थी। इसके अनुसार, आज सुबह 11 बजे AP SSC रिजल्ट 2023 जारी किए जाएंगे। इसके बाद नतीजे जारी हो चुके हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं परिणाम 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। एपी एसएससी परिणाम 2023 चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट काॅम पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे
bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in पर आंध्र प्रदेश 10वीं के रिजल्ट उपलब्ध कराएं जाएंगे।
पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
आंध्र प्रदेश बोर्ड रिजल्ट में पिछले साल 67.26% फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके जागरण जोश डॉट काॅम पर देखें एपी एसएससी परीक्षा परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
एसएमएस से भी देख सकते हैं नतीजे
आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। दरअसल, कभी-कभी, वेबसाइट धीरे-धीरे काम करती है तो ऐसे में छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से अपना एपी कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन पर 55352 या 56300 पर मैसेज करना होगा।
AP SSC Results 2023: 3 से 18 अप्रैल तक हुई थीं परीक्षाएं
एपी एसएससी (कक्षा 10) के लिए बोर्ड परीक्षाएं 3 अप्रैल से शुरू हुईं थीं और 18 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं थीं। यह परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं थीं। एग्जाम सुबह 9:30 बजे से और दोपहर 12:45 बजे तक कराई गई थी। एग्जाम राज्य भर में 3,349 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। एपी एसएससी परिणाम 2023 की जांच करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी उम्मीदवार नतीजे देख सकते हैं।
AP SSC Results 2023: एपी एसएससी रिजल्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाना होगा। अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, AP SSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अब, अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें। अब एपी एसएससी मार्कशीट तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।