Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AP SSC Result 2024: घोषित हुए आंध्र प्रदेश बोर्ड दसवीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, 86.69 फीसदी पास

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:40 AM (IST)

    जो छात्र-छात्राएं BSEAP द्वारा 18-30 मार्च तक आयोजित आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम (BSEAP Class 10th Result ...और पढ़ें

    Hero Image
    Andhra Pradesh Class 10 Result 2024: 6 लाख स्टूडेंट्स का आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार खत्म।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त हो गया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (BSEAP) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को कर दी गई है। आंध्र प्रदेश परीक्षा निदेशालय द्वारा रविवार, 21 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाफल (AP SSC Result 2024) की घोषणा विद्यालय शिक्षा आयुक्त सुरेश कुमार (आइएएस) द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार की दसवीं की परीक्षाओं 86.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं। वहीं, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है, जहां 84.32 फीसदी छात्र पास हुए हैं तो वहीं 89.16 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AP SSC रिजल्ट 2024 लिंक

    AP Class 10 Toppers List 2024: टॉपर्स के नामों की भी घोषणा

    आंध्र प्रदेश परीक्षा निदेशालय की विज्ञप्ति के मुताबिक एसएससी रिजल्ट (AP SSC Result 2024) की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विजयवाड़ा एमजी रोड स्थित ताज विवांता (गेटवे) के ग्रांड सेंट्रल हॉल में किया गया। आंध्र प्रदेश कक्षा 10 परीक्षाफल की घोषणा के साथ-साथ इस साल की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (AP SSC Toppers List 2024) भी जारी की गई।

    Andhra Pradesh Class 10 Result 2024: परिणाम bse.ap.gov.in पर

    ऐसे में जो छात्र-छात्राएं BSEAP द्वारा 18 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे जल्द ही अपना परिणाम (BSEAP Class 10th Result 2024) और प्राप्तांक (Mark Sheet) देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bse.ap.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को AP SSC रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने हॉल टिकट पर दिए गए अपने SSC रोल नंबर को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम (AP SSC Result 2024) और मार्क्स स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्र-छात्राओं के सेव कर लेनी चाहिए।

    वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम दैनिक जागरण समूह के एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी एक्टिव आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकते हैं।