Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AP Board Exam Date Sheet 2023: एपी इंटर प्रथम और दूसरे वर्ष की डेटशीट घोषित, bie.ap.gov.in से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 02:40 PM (IST)

    AP Board Exam Date Sheet 2023 बीआईईएपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 2023 15 मार्च से शुरू होंगी और 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। फुल डिटेल्ड शेड्यूल चेक करने के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    एपी इंटर टाइम टेबल 2023 जारी हो चुका है।

    एजुकेशन डेस्क। AP Board Exam Date Sheet 2023: एपी इंटर टाइम टेबल 2023 जारी हो चुका है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh, BIEAP) ने एपी इंटरमीडिएट प्रथम, द्वितीय वर्ष की डेटशीट 2023 आज, 27 दिसंबर, 2022 को जारी कर दी है। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in से बीआईईएपी डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। एपी इंटर टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीआईईएपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 2023 15 मार्च से शुरू होंगी और 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। एपी इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। साथ ही, एपी इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 और 30 अप्रैल से 10 मई 2023 तक कराई जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एपी फर्स्ट ईयर की पहले दिन यानी कि 15 मार्च, 2023 को पार्ट सेकेंड लैंग्वेज पेपर- 1 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सेकेंड ईयर के लिए पहले दिन पार्ट-2 लैंग्वेज पेपर सेकेंड परीक्षा होगी। 

    How To Download AP Inter Date Sheet 2023 for 1st and 2nd Years: एपी फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    एपी फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत - टाइम टेबल फॉर फर्स्ट एंड सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (थ्योरी) मार्च 2023 पर क्लिक करें। अब एपी इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 2023 की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। एपी इंटर डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे सेव करके रख लें।