भारत के अलावा इस देश में बसा है दिल्ली शहर, पटना-हैदराबाद नाम के शहर भी अलग-अलग देशों में स्थापित
भारत की राजधानी दिल्ली के नाम का एक शहर अमेरिका में भी बसा हुआ है। अमेरिका का दिल्ली शहर बहुत ही खूबसूरत है और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। इसके साथ ही पटना हैदराबाद कोचीन पटना और ठाणे भी स्थित है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। दिल्ली भारत का दिल कहा जाता है, यहां से देश के कई बड़े निर्णय और कई बड़े कार्यों की शुरुआत होती है। यह भारत का एक ऐसा शहर है, जहां आपको हर धर्म, जाति और राज्य के लोग मिल ही जाएंगे। यहां आपको अलग-अलग संस्कृति देखने को मिल जाती है, लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि दिल्ली सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि किसी और देश में भी स्थापित है।
इतना ही नहीं, दिल्ली के अलावा भारत के कई शहर और राज्य भी विदेशों में बसे हुए हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर देश की राज्य और शहरों के नाम वाले शहर विदेशों में कहां-कहां हैं।
भारत के अलावा इस देश में है दिल्ली
भारत के अलावा दिल्ली नाम का एक शहर अमेरिका के न्यूयॉर्क में बसा हुआ है। यह न्यूयॉर्क का बेहद खूबसूरत शहर है, जो हर तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। हालांकि, यहां की आबादी भारत के दिल्ली की आबादी से बहुत ही ज्यादा कम है। जहां देश की राजधानी की आबाद लगभग दो करोड़ है वहीं, न्यूयॉर्क के शहर की आबाद 2020 में मात्र 4,795 थी।
1798 में न्यूयॉर्क में स्थापित हुआ था दिल्ली शहर
इस शहर की स्थापना 1798 में की गई थी। हालांकि, बाद में इसका नाम दिल्ली रखा गया था। इस शहर का कुल एरिया 167.3 वर्ग किलोमीटर है, जिसे तीन शहर- मिडलटाउन, कॉर्टराइट और वाल्टन को मिलाकर बसाया गया था। शहर का नाम इसके संस्थापक एबनेजर फुट के सम्मान में रखा गया था, जिन्हें द ग्रेट मोगुल भी कहा जाता था।
पाकिस्तान का आठवां बड़ा राज्य है हैदराबाद
भारत में एक तरफ जहां दक्षिण भारत का हैदराबाद शहर है, वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैदराबाद शहर बसा हुआ है। इस शहर को पाकिस्तान के आठवें सबसे बड़े शहर के तौर पर जाना जाता है। इतना ही नहीं, यह हैदराबाद सिंध प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है।
महाराष्ट्र के अलावा यहां बसा ठाणे
आपको जानकर हैरानी होगी कि महाराष्ट्र के ठाणे नाम का भी एक शहर विदेश में बसा हुआ है। दरअसल, क्वींसलैंड में भी ठाणे नाम का एक शहर मौजूद है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की जनसंख्या साल 2016 में कुल 27 थी। इतने कम आबादी के बाद भी क्वींसलैंड में यह शहर अब भी स्थापित है।
स्कॉटलैंड में है पटना शहर
बिहार की राजधानी पटना सिर्फ भारत में मौजूद नहीं है, बल्कि विदेश में भी बसा हुआ है। भारत के अलावा पटना नाम की जगह स्कॉटलैंड में मिल जाएगी। यहां एक गांव का नाम पटना है, जिसकी 2020 में कुल जनसंख्या मात्र 2040 थी।
इस देश में भी है कोचिन शहर
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में कोचिन शहर केरल में मौजूद है। भारत के अलावा भी यह शहर जापान में मौजूद है। हालांकि, भारत में अब कोचीन को कोच्चि नाम से जाना जाने लगा है, जो अपने मसालों और वाणिज्यिक बंदरगाहों के कारण काफी प्रसिद्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।