Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazing Facts: जानें दुनिया के ऐसे स्थान जहां ग्रेविटी भी नहीं करती काम, क्यों जमीन से ऊपर जाती है चीजें

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 06:20 PM (IST)

    Amazing Facts दुनियाभर में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां पर गुरुत्वाकर्षण का नियम भी शून्य हो जाता है। इन स्थानों पर चीजें नीचे से ऊपर की ओर बढ़ती हैं या अन्य अनियमितता देखने को मिलती है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही अमेजिंग स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से जीरो ग्रेविटी स्थानों के बारे में जान सकते हैं।

    Hero Image
    Amazing Facts: दुनिया के ऐसे स्थान जहां गुरुत्वाकर्षण हो जाता है शून्य।

    Amazing Facts: हम सभी ने बचपन में गुरुत्वाकर्षण के नियम को को पढ़ा होगा। इस नियम का प्रतिपादन न्यूटन ने किया था जिसका आईडिया उनके ऊपर पेड़ से सेब गिरने पर आया था। उसके बाद उन्होंने सोचा कि हर चीज ऊपर से गिरने के बाद नीचे ही क्यों आती है और उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के बारे में खोज की। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी पृथ्वी पर अभी भी कई ऐसी जगहें हैं जहां ग्रेविटी काम नहीं करती है। यहां से पर चीजें अपने आप ही नीचे से ऊपर की ओर बढ़ती हैं जो इस नियम के विपरीत काम करता है। अगर नहीं तो हम यहां कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिये आप आप आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill)

    मैग्नेटिक हिल भारत के लद्दाख में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित है। यहां की यह एक खासियत है कि इस पहाड़ी पर किसी गाड़ी को बंद करके न्यूट्रल में छोड़ दिया जाये तो गाड़ी ग्रेविटी का नियम न मानते हुए अपने आप पहाड़ी की ओर बढ़ने लगती है। पहले तो यह प्रक्रिया धीरे-धीरे हिलने से शुरू होती है लेकिन कुछ समय बाद गाड़ी स्पीड पकड़कर 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से आगे बढ़ने लगती है।

    यूनाइटेड स्टेट्स का हूवर बांध (Hoover Dam)

    यूनाइटेड स्टेट्स का हूवर बांध दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर लोग देश-विदेश से इसकी खूबसूरती और इसकी जीरो ग्रेविटी के कारण खिंचे चले आते हैं। इस बांध की खासियत है कि अगर आप इसके ऊपर से पानी नीचे गिराएंगे तो यह पानी नीचे न जाने के बजाय ऊपर की ओर उड़ने लगता है। इसका कारण है कि यह बांध 221.4 मीटर ऊंचा और 379 मीटर लंबा है। इसकी बनावट धनुष के आकार की है। इसलिए यहां से पर तेज गति से हवाएं बांध के नीचे से ऊपर की ओर बहती है इसी कारण से पानी भी नीचे न जाकर ऊपर उड़ता हुआ दिखाई देता है।

    मिस्ट्री स्पॉट (Mystery Spot)

    मिस्ट्री स्पॉट अमेरिका के सांता क्रूज कैलिफोर्निया में स्थित है। इस स्थान को भू-सर्वेक्षण वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 1939 में खोजा गया था और एक साल बाद सन 1940 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। यह 150 वर्ग फीट के एक गोलाकार जगह है जहां पर आप अलग एंगल से खड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर पानी का ऊपर की तरफ बहना और कंपास का सही से काम न करना आम बात है।

    रिवर्स वाटरफॉल (Reverse Waterfall)

    रिवर्स वाटरफॉल भारत के महाराष्ट्र के सिंहगढ़ में स्थित है। इस झरने की एक खासियत है कि इसका पानी नीचे जाने की बजाय ऊपर जाता हुआ प्रतीत होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा एंटी-ग्रैविटेशनल फोर्स और नीचे से ऊपर की ओर बह रही तेज हवाओं के दबाव के कारण होता है।