Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-C एवं D भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन डेट्स में संपन्न होंगी परीक्षाएं

    इलाहबाद हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी ग्रुप डी एवं ड्राइवर पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित सेंटर्स पर 4 एवं 5 जनवरी 2025 को करवाया जाएगा।

    By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sun, 22 Dec 2024 01:07 PM (IST)
    Hero Image
    Allahabad High Court Bharti Exam city slip यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से ग्रुप C एवं ग्रुप D के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही आधिकारिक ऑफिशियल allahabadhighcourt.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम डेट

    इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से करवाया जा रहा है। ड्राइवर (Grade-IV), एवं ग्रुप C (Clerical Cadre) के लिए परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी को करवाया जायेगा वहीं स्टेनोग्राफर (Grade III) एवं ग्रुप D पदों के लिए परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से 4:30 तक संपन्न करवाया जायेगा।

    कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • इलाहबाद हाई कोर्ट भर्ती एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/AHCRE/ पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में जिस पद के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करनी है उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर या ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसे सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    Allahabad High Court Bharti Exam city slip लिंक

    एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व हो सकते हैं जारी

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र एनटीए की ओर से परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- BPSSC ASI Steno Vacancy 2024: बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनो पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई