विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIIMS INI CET 2025: एम्स ने जारी किया फर्स्ट अलोटमेंट शीट रिजल्ट, एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Published: Fri, 27 Jun 2025 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 05:57 PM (IST)

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर जुलाई सत्र 2025 आईएनआई-सीईटी के लिए फर्स्ट अलोटमेंट शीट जारी कर दी गई ...और पढ़ें

AIIMS INI CET 2025: आईएनआई-सीईटी के लिए फर्स्ट अलोटमेंट शीट जारी

AIIMS INI CET 2025: आईएनआई-सीईटी के लिए फर्स्ट अलोटमेंट शीट जारी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से एमडी/एमएस/एमसीएच/डीएम/एमडीएस जुलाई सत्र 2025 आईएनआई-सीईटी के लिए फर्स्ट अलोटमेंट शीट जारी कर दी गई है। बता दें, जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में फर्स्ट अलोटमेंट शीट देख सकते हैं। सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

30 जून तक कर सकेंगे सीट स्वीकार

एम्स की ओर से जारी फर्स्ट अलोटमेंट शीट के अनुसार जिन उम्मीदवारों को फर्स्ट अलोटमेंट में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 30 जून, 2025 तक अपनी सीट को स्वीकार करने का समय दिया गया है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को पहले राउंट में सीट आंवटित नहीं हुई है, वे दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।

ऐसे करें फर्स्ट अलोटमेंट शीट चेक

अगर आप फर्स्ट अलोटमेंट शीट चेक करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • फर्स्ट अलोटमेंट शीट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर ‘Academic Courses’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद INI CET (MD/MS/MCh/DM) लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद INI CET 2025 Round-1 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अंत में फर्स्ट अलोटमेंट शीट की पीडीएफ डाउनलोड करके इसमें अपने नाम की जांच करें।
  • आप चाहे तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

जुलाई सत्र 2025 आईएनआई-सीईटी के तहत विभिन्न पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी। इसलिए उम्मीदवारों के पास ऑफर लेटर और आवंटन पत्र, पंजीकरण पर्ची, एडमिट कार्ड, डिग्री प्रमाण पत्र और इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: ICSI CSEET Admit Card 2025: सीएसईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां icsi.ed से करें डाउनलोड