AIBE XVIII 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम फॉर्म में करना है सुधार तो न करें देरी, आज है आखिरी तारीख
AIBE XVIII 2023 ऑल इंडिया बार एग्जाम परीक्षा (AIBE XVIII 2023) का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 से 5 दिसंब ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। AIBE XVIII 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) की ओर से आज, 19 नवंबर, 2023 को एआईबीई परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख है। आज करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और समय रहते अपने फॉर्म में भरी हुई गलतियों को सुधार कर लें। करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर लॉगइन करना होगा। अगर अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

AIBE XVIII 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम फॉर्म में सुधार करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
एआईबीई 18 की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं। इसके बाद, एआईबीई 18 लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अब ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक परिवर्तन करें। किए गए परिवर्तनों को सहेजें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
AIBE XVIII 2023: 10 दिसंबर को होगी ऑल इंडिया बार एग्जाम परीक्षा
ऑल इंडिया बार एग्जाम परीक्षा (AIBE XVIII 2023) का आयोजन 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 से 5 दिसंबर, 2023 के बीच डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुसार ही एग्जाम में शामिल हों। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।