AIBE 18 Admit Card 2023: आज शाम 5 बजे जारी होंगे ऑल इंडिया बार एग्जाम एडमिट कार्ड, इस डेट में है एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड (AIBE 18th Admit Card 2023) एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से मांगी गयी डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड) भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड (AIBE 18th Admit Card) 2023 एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया बार एग्जाम का एडमिट कार्ड आज शाम 5 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AIBE 18th Admit Card 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
AIBE 18th Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब एक नए पेज पर आपको मांगी गयी डिटेल्स (पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड) दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। एडमिट कार्ड के जरिये आप अपनी पर्सनल जानकारी के साथ ही, परीक्षा केंद्र, शहर के अलावा दिशा निर्देश की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
AIBE 18 Admit Card: एग्जाम के समय इन बातों का रखें ध्यान
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम डे पर अभ्यर्थी अपने केंद्र पर समय से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। लेट पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी हॉल में एंट्री प्रदान नहीं की जाएगी।
अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री प्रदान नहीं की जाएगी और आप एग्जाम देने से वंचित हो सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।