Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 Result 2023: कब घोषित हो सकता है ऑल इंडिया बार एग्जाम XVII का रिजल्ट? यहां जानें

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 07:56 AM (IST)

    AIBE 17 Result 2023 ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII का आयोजन 5 फरवरी तक किया गया था और इसके बाद 20 फरवरी तक आंसर-की पर आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नतीजे घोषित किए जाने हैं।

    Hero Image
    AIBE 17 Result 2023: उम्मीदवार अपना एआइबीई 17 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर देखें।

    एजुकेशन डेस्क। AIBE 17 Result 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII (एआइबीई 17) के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस सम्बन्ध में काउंसिल द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीआइ द्वारा एआइबीई रिजल्ट 2022 की घोषणा कभी भी की जा सकती है। काउंसिल द्वारा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने नतीजे जानने के लिए इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 Result 2023: इन स्टेप में देखें ऑल इंडिया बार एग्जाम XVII के नतीजे

    उम्मीदवार अपना एआइबीई 17 रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए घोषणा के बाद परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘न्यूज एण्ड अपडेट’ सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर सबमिट करें। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    बता दें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 5 फरवरी 2023 को किया था। इसके बाद काउंसिल ने एआइबीई 17 आंसर-की किए गए। साथ ही, उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया गया, जिसके लिए उम्मीदवारों 20 फरवरी तक का समय दिया गया था। बीसीआइ द्वारा उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम घोषित किए जाने हैं। काउंसिल द्वारा कहा गया था कि आपत्तियां 20 फरवरी तक दर्ज कराए जाने के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया 3-वर्षीय एलएलबी और 5-वर्षीय एलएलबी ग्रेजुएट के लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) आयोजित करता है। यह योग्य उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी करता है। इस प्रकार, एआईबीई एक प्रवेश परीक्षा नहीं है बल्कि एक प्रमाणन परीक्षा है जो उम्मीदवारों को भारत में लॉ में प्रैक्टिस करने की अनुमति देती है।