Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 Result 2023: बार काउंसिल इस तारीख तक घोषित कर सकता है ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के नतीजे

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 08:15 AM (IST)

    AIBE 17 Result 2023 बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 17 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। परिणाम घोषित किए जाने के बाद लिंक को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर एक्टिव किया जाएगा।

    Hero Image
    AIBE 17 Result 2023: बीसीआइ परीक्षा परिणामों के आधार पर सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस जारी करेगा।

    एजुकेशन डेस्क। AIBE 17 Result 2023: एआइबीई 17 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआइबीई) 17 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। काउंसिल द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तिथि आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीआइ एआइबीई 17 रिजल्ट 2023 की घोषणा इस माह के आखिर तक कर सकता है। परिणाम घोषित किए जाने बाद नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपनी यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 Result 2023: क्या हो सकता है एआइबीई 17 का कट-ऑफ?

    एआइबीई 17 रिजल्ट 2023 डेट की तरह ही बार काउंसिल द्वारा इस बार की परीक्षा के लिए निर्धारित कट-ऑफ की जानकारी साझा नहीं की है। काउंसिल द्वारा कटेगरी के अनुसार घोषित कट-ऑफ जल्द ही परिणामों के साथ ही जारी किए जाएंगे। दूसरी तरफ, बीसीआइ द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार जनरल कटेगरी को सफल घोषित किए जाने के लिए निर्धारित पूर्णांक 100 में से कम से कम 40 अंक (40 फीसदी) अंक अर्जित करने होंगे। इसी प्रकार, एससी और एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों को 35 अंक (35 फीसदी) अंक प्राप्त करने पर ही लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

    बता दें कि बीसीआइ ने ऑल इंडिया बार एग्जाम 17 का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया था। इसके बाद परिषद द्वारा प्रोविजिनल आंसर-की जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था, जिसकी आखिरी तारीख 20 फरवरी थी। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा फाइनल आंसर-की और एआइबीई 17 रिजल्ट 2023 की घोषणा की जानी है। नतीजों के अंतर्गत उम्मीदवारों सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी किया जाएगा, जिससे वे भारत की अदालतों में प्रैक्टिस कर सकेंगे।