Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 Answer Key 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम के आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, नतीजे इस दिन

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 03:22 PM (IST)

    AIBE 17 Answer Key 2023 ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए जारी की गई आंसर-की पर उम्मीदवार आज 13 फरवरी से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों से 20 फरवरी तक प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम आएंगे।

    Hero Image
    AIBE 17 Answer Key 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII की आंसर-की पर आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर दर्ज कराएं।

    एजुकेशन डेस्क। AIBE 17 Answer Key 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो आज यानि 13 फरवरी से ओपेन कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को बीसीआइ द्वारा जारी एआइबीई 17 आंसर-की 2023 को लेकर आपत्ति है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर लॉग-इन करके दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अपने रोल नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार उत्तर-कुंजियों के लिए अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। बीसीआइ ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2023 निर्धारित की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 17 आंसर-की 2023 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक

    AIBE 17 Answer Key 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम के नतीजे इस दिन

    उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा बीसीआइ द्वारा सम्बन्धित परीक्षा/विषय विशेषज्ञों से कराई जाएगी। इसके आधार पर यदि आवश्यकता होती है तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। साथ ही, अतिम उत्तर-कुंजी के आधार बीसीआइ नतीजों की घोषणा करेगा। भले ही परिणाम घोषित किए जाने की तारीख का ऐलान बीसीआइ द्वारा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों से 20 फरवरी तक प्राप्त आपत्तियां समीक्षा के बाद परिणामों की घोषणा बीसीआइ कभी भी कर सकता है।

    यह भी पढ़ें - AIBE: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, उम्मीदवार यहां पढ़ें

    बता दें कि बीसीआइ ने एआइबीई 17 परीक्षा 2023 का आयोजन 5 फरवरी को किया था। परीक्षा के लिए 1,73,586 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 (यानि 98.7%) उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के आयोजन के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी किए गए थे, जिन पर उम्मीदवार आज से 20 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।