Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Answer Key 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 11:59 AM (IST)

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होने वाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे अब वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.com पर जाकर जल्द ही आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती परीक्षा दो कैटेगरी में अलग-अलग पैटर्न में आयोजित कराई गई थी। यहां देखें अधिक जानकारी।

    Hero Image
    Agniveer Answer Key 2025: ऐसे कर सकेंगे आंसर-की डाउनलोड

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होने वाली है। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप जल्द की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की की मदद से उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.com पर जाकर जल्द ही आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन हुई थी परीक्षा

    अग्निवीर की भर्ती परीक्षा देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक आयोजित कराई गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के तहत यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कैटेगरी के अनुसार 50 प्रश्न और 100 प्रश्न पूछे गए थे।

    Agniveer Answer Key 2025: ऐसे कर सकेंगे आंसर-की डाउनलोड

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.com पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर अग्निवीर आंसर-की 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा
    • इसके बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर-की ओपन पो जाएगी।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें। 

    यह भी पढ़ें: GSEB HSC Supply Result: गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां gseb.org से करें चेक