Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर देना है स्पीच तो इन टॉपिक्स पर डालें नजर, हर कोई करेगा विषय की तारीफ
इस साल भारत 26 जनवरी 2025 अपना 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहा है। इस मौके पर स्कूल-काॅलेजों से लेकर अन्य सरकारी संस्थानों में भी तैयारियां चल रही हैं। वहीं कल यानी कि 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। बता दें कि 26 जनवरी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है जिसके लिए सभी बेहद उत्साहित रहते हैं।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस वक्त गणतंत्र दिवस की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए कल यानी कि 23 जनवरी, 2025 को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। वहीं, स्कूल- कॉलेजों में भी इस खास अवसर के लिए भी तैयारी की जा रही है। ऐसे में अगर, आप इस मौके पर स्पीच देना चाहते हैं और टाॅपिक की तलाश में हैं तो हम आपको नीचे कुछ विषयों की जानकारी देने जा रहे हैं। ये टॉपिक्स पर भाषण तैयार करके, आप स्कूल में एक दमदार भाषण दे सकते हैं। साथ ही, हर कोई आपके विषय की तारीफ भी करेगा। आइए डालते हैं एक नजर।
-26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?
गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी के दिन ही क्यों मनाते हैं। इसके पीछे की वजह क्या है? देश का संविधान कब बनकर तैयार हुआ था? इन सभी टॉपिक को कवर करते हुए एक बेहतर स्पीच तैयार की जा सकती है।
- कितने दिनों में तैयार हुआ था देश का संविधान ?
गणतंत्र दिवस पर टॉपिक तैयार कर रहे स्टूडेंट्स देश के संविधान को तैयार करने में कितने साल लगे थे, इस पर भी अपना भाषण तैयार कर सकते हैं। इस दौरान, वे अपनी स्पीच में यह प्वाइंटर जोड़ सकते हैं, जैसे- भारतीय संविधान किसने लिखा था? इसकी हिंदी और अंग्रेजी कॉपी किसने लिखी थी।

- पहली बार कब और कहां आयोजित हुई थी गणतंत्र दिवस की परेड ?
रिपब्लिक डे के मौके नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड आयोजित की जाती है। साथ ही देश भर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स चाहें तो पहली बार परेड कब और कहां आयोजित हुई थी। इस मौके पर कौन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ था।
- क्या है इस साल रिपब्लिक डे की थीम और इतिहास
हर वर्ष रिपब्लिक डे किसी विशेष थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। इसके तहत, साल 2023 के लिए इस दिवस की थीम-"स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" (Golden India: Heritage and Progress) है। अगर स्टूडेंट्स चाहें तो इस थीम के इर्द-गिर्द भी अपना विषय रख सकते हैं, जिसमें वे गणतंत्र दिवस से जुड़ा इतिहास सहित अन्य डिटेल्स को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि, इस साल भारत 26 जनवरी, 2025 अपना 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।