Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    NRF Bill 2023: अनुसंधान अधिनियम के साथ बनेगा नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, विश्वविद्यालयों में R&D हेतु 50 हजार करोड़

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 11:24 AM (IST)

    NRF Bill 2023 विश्वविद्यालयों में RD को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्रालय के विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग (DST) के अधीन अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (NRF) का गठन किया जाएगा। इस फाउंडेशन की स्थापना के लिए एनआरएफ बिल 2023 को बुधवार 9 अगस्त को संसद के राज्य सभा में पारित कर दिया जबकि लोक सभा में इसे 7 अगस्त को पारित किया गया था।

    Hero Image
    NRF Bill 2023: पहले 5 वर्षों के लिए 50 हजार रूपये के आवंटन का प्रावधान।

    NRF Bill 2023: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों को लागू करने की दिशा राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (NRF) का गठन किया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्रालय के विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग (DST) के अधीन बनाए जाने वाले इस फाउंडेशन की स्थापना के लिए एनआरएफ बिल 2023 को बुधवार, 9 अगस्त को संसद के उच्च सदन राज्य सभा में पारित कर दिया, जबकि निचले सदन लोक सभा में इसे सोमवार, 7 अगस्त को पारित किया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश में अनुसंधान अधिनियम लागू हो जाएगा और अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का गठन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NRF Bill 2023: विश्वविद्यालयों और अन्य HEIs में R&D के लिए 50 हजार करोड़

    अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से देश के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न विषयों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पहले 5 वर्षों के लिए 50 हजार रूपये के आवंटन का प्रावधान किया है। इसमें से 36 हजार करोड़ गैर-सरकारी स्रोतो से जुटाए जाएंगे, जिनमें देश और विदेशों के उद्योग समूह शामिल हैं। दूसरी तरफ, विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत अलग से फंड दिया जाएगा।

    NRF Bill 2023: इन विषयों में R&D को मिलेगा बढ़ावा

    अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में मैथमेटिकल साइंस सहित नैचुरल साइंसेस, अर्थ साइंसेस, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, एग्रीकल्चर में शोध एवं विकास को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, विश्वविद्यालयों में हो रहे सामाजिक विज्ञान से सम्बन्धित विषयों और मानविकी विषयों हो रहे शोध में भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जाएगा। इन विषयों में इकनॉमिक्स, साइक्लॉजी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन, हिस्ट्री, आदि शामिल हैं।

    Anusandhan NRF Bill 2023: नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की संचरना और कार्यान्वयन

    नेशनल रिसर्च फाउंडेशन नाम से केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में एक प्रशासनिक विभाग होगा, जिसके संचालन के लिए एक बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस बोर्ड में विभिन्न विषयों के शोधकर्ता शामिल होंगे और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री इसके एक्स-ऑफिसियो उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद द्वारा इस फाउंडेशन के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों, उद्योगों और सम्बन्धित सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगा।

    NRF Bill 2023: ‘इतिहास बन रहा है’ - केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, जितेंद्र सिंह

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा में बुधवार को अनुसंधान एनआरएफ बिल 2023 के पारित होने के बाद कहा, “इतिहास बन रहा है”। इस बिल के आने वाले समय में दूरगामी परिणाम होंगे। इसके असर को आने वाले समय में हर नागरिक के जीवन में देखा जा सकेगा। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भारत 2047 तक भारत के कद को परिभाषित करेगा।