Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Life skill : बदलाव के साथ चलने पर ही मिलेगी कामयाबी

    By Jagran NewsEdited By: Dheerendra Pathak
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:09 PM (IST)

    जीवन में बदलाव एक अटल सत्‍य है। जब से संसार बना है तब से यह चला आ रहा है। कल जो कुछ था आज वह वैसा नहीं है और जैसा आज है आने वाले समय में वह वैसा नहीं रहने वाला।

    Hero Image
    अपने आपको हमेशा अपग्रेड करते रहें और मार्केट की नवीनतम गतिविधियों से अपने को अवगत रखें।

    डा. अनिल सेठी। जीवन में बदलाव एक अटल सत्‍य है। जब से संसार बना है तब से यह चला आ रहा है। कल जो कुछ था, आज वह वैसा नहीं है और जैसा आज है, आने वाले समय में वह वैसा नहीं रहने वाला। एक समय में अपनी मातृभाषा के बलबूते पर आप अपना कार्य कर सकते थे और जाब भी कर सकते थे। लेकिन आज वैसा नहीं है। वैश्वीकरण के चलते आज अंग्रेजी का ज्ञान न सिर्फ आवश्यक है, बल्कि कुछ देश जो अंग्रेजी ज्यादा नहीं प्रयोग करते, उनके साथ व्यापार करने के लिए अब उनकी भाषा जैसे कि जर्मन, स्पेनिश आदि का ज्ञान भी जरूरी हो गया है। आज आप किसी भी क्षेत्र को चुनें और अपना करियर बनाएं, आपको उसके आसपास होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी होगी। कई कंपनियों और उनके उत्‍पादों का उदाहरण हमारे सामने है। जो समय और बदलाव के साथ नहीं चले, उनका क्‍या हश्र हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करते रहें खुद को अपग्रेड: इसलिए आप किसी भी क्षेत्र में हों। चाहे व्यवसाय में हों या नौकरी में, अपने आपको हमेशा अपग्रेड करते रहें और मार्केट की नवीनतम गतिविधियों से अपने को अवगत रखें, अन्यथा आप पीछे छूट जाएंगे। हमारे आसपास बहुत से उदाहरण हैं जो हमें समझाते हैं कि हमको रोज कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। एक समय था कि हर घर में सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म क्‍लाक का प्रयोग होता था लेकिन आज अलार्म क्‍लाक की इंडस्ट्री खत्‍म हो चुकी है, क्योंकि सबके पास मोबाइल या स्मार्ट वाच है, जिनमें अलार्म की सुविधा भी है। इसी तरह बड़े सिनेमा हाल जिनको सिंगल स्क्रीन कहा जाता है, लुप्त हो गए हैं और उनका स्थान मल्टीप्लेक्स थिएटर ने ले लिया है। यह सब मिलकर पूरी मानवता को एक संदेश दे रहे हैं कि आपका समय चाहे कष्टों से भरा है या सुचारु रूप से चल रहा है, यह एक न एक दिन बदलना ही है। परेशानियों में हिम्मत न हारें और परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ते रहें। अंत में एक न एक दिन जीत आपकी ही होगी।

    अनंत संभावनाओं के द्वार: इंटरनेट और तकनीक ने आज रोजगार के अनंत द्वार खोल दिये हैं। आनलाइन पढ़ाई का आकार भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके जरिए देश-दुनिया के किसी भी प्रतिष्ठित संस्‍थान से अपनी सुविधानुसार पढ़ाई कर सकते हैं। इसने अच्छे अध्यापकों को पूरे विश्व से जोड़ दिया है। इसीतरह पुराने समय में वकील, डाक्टर और इंजीनियर जैसे करियर ही उपलब्ध थे, लेकिन आज सच मानिये अनंत संभावनाएं उपलब्ध हैं, क्योंकि बदलाव एक मात्र प्रकृति का नियम है जो सदैव होने वाला है।

    डा. अनिल सेठी

    मोटिवेटर एवं लाइफ कोच