जानिए कहां है दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस विभाग, कितनी है ऑफिसर की संख्या
Largest Police Departments In The World दुनिया में अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस विभाग सबसे बड़ा Police डिपार्टमेंट है। यहां 36000 ऑफिसर है और 19 हजार सिविलियन कर्मचारी हैं। यह विभाग 1845 में स्थापित किया गया था। इसके साथ ही यह सबसे पुराने विभाग में भी शामिल है।

एजुकेशन डेस्क। Largest Police Departments In The World: किसी भी जगह की शांति और चैन कायम रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। ये पुलिस का काम ही होता है कि संबंधित स्थानों पर आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे। हालांकि कई बार ऐसे किस्से भी सामने आते हैं, जब लोगों पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हैं। लोगों का कहना होता है कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची। किसी भी आपराधिक मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। वहीं, कई जगहों पर Police डिपार्टमेंट की तारीफें भी होती रहती हैं। ऐसे में इन ऑफिसर के काम और शिकायतों का दौर चलता रहा है। इसके बीच में हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे बड़ा पुलिस विभाग कहां स्थित हैं। आइए जानते हैं।
न्यूयॉर्क का पुलिस विभाग है दुनिया का सबसे बड़ा डिपार्टमेंट
अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस विभाग दुनिया का सबसे बड़ा Police डिपार्टमेंट है। यहां 36000 ऑफिसर है और 19 हजार सिविलियन कर्मचारी हैं। यह विभाग 1845 में स्थापित किया गया था। इसके साथ ही, यह सबसे पुराने विभाग में भी शामिल है।
ऐसे करते हैं काम
न्यूयॉर्क पुलिस ने नेबरहुड पुलिसिंग पर भी खास जोर दिया है। इसके तहत पुलिस अधिकारी लोगों के बीच पहुंच उनसे कम्युनिकेट कर उनकी समस्याओं को सॉल्व करते हैं।
इस प्रदेश की पुलिस न्यूयॉर्क Police को करेगी फॉलो
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने हाल ही में न्यूयॉर्क पुलिस की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्राइम रेट कम करने के लिए अब न्यूयॉर्क पुलिस की कार्यशैली को फॉलो करेगी। उन्होंने आगे यह यह भी कहा था कि, अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस के खुफिया तंत्र को काफी मजबूत माना जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।