Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indpendence Day 2023: रक्षा मंत्रालय में नौकरी की है भरमार, 10वीं, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं देश सेवा

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 04:15 PM (IST)

    Indpendence Day 2023 केंद्र सरकार की ओर से डिफेंस मिनिस्ट्री के अंतर्गत प्रतिवर्ष भारतीय सेना में सिविलयन के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। अगर आप भी 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए कनिष्ठ लिपिक भंडारी रसोइया चौकीदार माली लस्कर आदि जैसे पदों पर मौके हैं।

    Hero Image
    Indpendence Day 2023: रक्षा मंत्रालय में 10th, 12th उत्तीर्ण युवाओं के लिए हैं बेशुमार मौके।

    Indpendence Day 2023: अपने देश के लिए सेवा भाव हर किसी के अंदर होता है लेकिन कुछ लोग अप्रत्यक्ष रूप से देश के लिए कुछ करते हैं तो वहीं कुछ लोग भारतीय सेना में प्रत्यक्ष रूप से सेवा देकर सेवा करना चाहते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं और केवल 10वीं या 12वीं पास हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। डिफेंस में कई ऐसे पद हैं जिन पर नियुक्ति के लिए केवल 10th, 12th उत्तीर्ण उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्रालय में हर साल 10वीं एवं 12वीं पास के लिए नौकरियां निकाली जाती हैं जिनमें भाग लेकर आप देश सेवा का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिफेंस में इन सिविलियन पदों पर प्राप्त कर सकते हैं जॉब

    अगर आप रक्षा मंत्रालय में सिविलियन के पदों पर नौकरी कर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपको बता दें डिफेन्स की ओर से प्रतिवर्ष कनिष्ठ लिपिक, भंडारी, रसोइया, चौकीदार, माली, लस्कर, धोबी, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टमैन, प्रिंटिंग प्रेस ऑपरेटर आदि जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकलती हैं। इन सभी पदों पर भर्ती देश की सभी सेनाओं में किया जाता है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थियों का केवल 10th, 12th कक्षा उत्तीर्ण होना होता है। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग तय की जाती है।

    यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: भारतीय खुफिया एजेंसी RAW में ऐसे पा सकते हैं नौकरी, देश सेवा का मिलेगा मौका

    कैसे होता है इन पदों पर चयन

    डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन पदों के अनुसार लिखित परीक्षा/ स्किल टेस्ट/ पीएससटी/ पीएफटी/ मेडिकल टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के माध्यम से किया जाता है।

    ग्रुप 'C' के अंतर्गत होती हैं भर्तियां

    रक्षा मंत्रालय की ओर से इन सभी पदों पर भर्तियां ग्रुप 'सी' के अंतर्गत की जाती हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 18 हजार रुपये से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में ऐसे पा सकते हैं नौकरी, मिलता है देश सेवा का मौका