Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023: जानें UPSC सिविल सेवा परीक्षा में स्वतंत्रता आंदोलन पर पूछे गए Questions और Answers

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 04:17 PM (IST)

    Independence Day 2023 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के देश भक्ति से भरे इस अवसर पर आइए हम आपको बताते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान आयोजित की गई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भारतीय स्वंतत्रता आंदोलन जो कि सामान्य अध्ययन के आधुनिक इतिहास सिलेबस का हिस्सा है से कौन-कौन से प्रश्न पूछे गए थे।

    Hero Image
    Independence Day 2023: स्वतंत्रता आंदोलनों पर UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम पूछ गए Questions-Answers।

    Independence Day 2023: ऐसे में जबकि हम अपनी आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर 77वां स्वतंत्रता दिवस आने वाले 15 अगस्त, 2023 को मनाने की तैयारी में जुटे हैं, संघ या राज्य सेवा सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवार भी इस बार अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए प्रयत्न कर रहे होंगे। देश भक्ति से भरे इस अवसर पर आइए हम आपको बताते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान आयोजित की गई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भारतीय स्वंतत्रता आंदोलन, जो कि सामान्य अध्ययन के आधुनिक इतिहास सिलेबस का हिस्सा है, से कौन-कौन से प्रश्न पूछे गए थे और उनके क्या उत्तर हैं। हमारी इस कड़ी का यह पहला हिस्सा है। इससे उम्मीदवारों को इस हिस्से की तैयारी में विशेष मदद मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Independence Day: स्वतंत्रता आंदोलन पर जानें UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पूछे गए Questions और Answers - Part 2

    1. मोंटेगू-चेम्सफोर्ड सुधार इनमें से किससे सम्बन्धित है:- (परीक्षा 2016)

    • अ. सामाजिक सुधार
    • ब. शैक्षिक सुधार
    • स. पुलिस प्रशासन सुधार
    • द. संवैधानिक सुधार

    उत्तर: द-संवैधानिक सुधार

    2. भारत शासन अधिनियम स्पष्टत: परिषभाषित करता है:- (परीक्षा वर्ष 2015)

    • अ. न्यायपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों का पृथक्करण
    • ब. केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों को अधिकार क्षेत्र
    • स. भारतीय राज्य सचिव और वायसराय की शक्तियां
    • द. उपरोक्त में से कोई नहीं

    उत्तर: ब. केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों को अधिकार क्षेत्र

    3. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में 'द्वैध शासन' सिद्धांत का तात्पर्य है:- (परीक्षा वर्ष 2017)

    • अ. केंद्रीय विधानमंडल का दो सदनों में विभाजन
    • ब. द्विस्तरीय सरकार यानी केंद्रीय और वक्तव्य सरकारों का शुरूआत
    • स. द्विस्तरीय शासन, एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में
    • द. प्रांतों को सौंपे गए विषयों का दो श्रेणियों में विभाजन

    उत्तर: द. प्रांतों को सौंपे गए विषयों का दो श्रेणियों में विभाजन

    4. भारत सरकार अधिनियम 1935 से स्थापित फेडरेशन में अवशिष्ट शक्तियाँ दी गईं:- (परीक्षा वर्ष 2018)

    • अ. संघीय विधानमंडल
    • ब. गवर्नर जनरल
    • स. प्रांतीय विधानमंडल
    • द. प्रांतीय गवर्नर

    उत्तर: ब. गवर्नर जनरल

    5. 'द चार्टर अधिनियम 1813' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: (परीक्षा वर्ष 2019)

    1. इसने ईस्ट इंडिया कंपनी के चाय में व्यापार और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर भारत में व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया।
    2. इसने कंपनी के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों पर ब्रिटिश क्राउन की संप्रभुता पर जोर दिया।
    3. भारत के राजस्व पर अब ब्रिटिश संसद नियंत्रण हो गया।

    ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है?

    • अ. केवल 1 और 2
    • ब. केवल 2 और 3
    • स. केवल 1 और 3
    • द. 1, 2 और 3

    उत्तर: अ. केवल 1 और 2