Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS Success Story: पहले अटेम्प्ट में सौम्या को मिली UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता, पढ़ें इनकी पूरी कहानी

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 03:15 PM (IST)

    IAS Success Story लॉ की पढ़ाई के दौरान ही सौम्या ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया था। कानून की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस UPSC परीक्षा को क्रैक करने में लगा दिया।

    Hero Image
    IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सौम्या ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता

     एजुकेशन डेस्क। IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले हर उम्मीदवार की कहानी खास होती है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। कैसा था उनका सफर और क्या थी इस दौरान उनकी रणनीति आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौम्या शर्मा दिल्ली की निवासी हैं। उन्होंने पश्चिम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल से स्कूली एजुकेशन पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लॉ में एडमिशन के लिए एनएलयू यानी कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल में दाखिला लिया था।

    खो दी सुनने की क्षमता

    सौम्या, जब 11वीं कक्षा में पढ़ रही थीं, उसी दौरान उन्होंने सुनने की क्षमता खो दी थी। इस वजह से परिवार भी काफी चिंतित हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी के आगे घुटने नहीं टेके। वे आगे बढ़ती रहीं। हियरिंग मशीन से अपनी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकाला और आगे बढ़ती रहीं।

    लॉ की पढ़ाई के दौरान लिया फैसला

    लॉ की पढ़ाई के दौरान ही सौम्या ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया था। कानून की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस UPSC परीक्षा को क्रैक करने में लगा दिया।

    हर दिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई

    सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के लिए सौम्या ने अब जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर हर दिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई की।

    पहले प्रयास में ही सफलता

    सौम्या की मेहनत रंग लाई। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में शानदार सफलता हासिल हुई। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में इस एग्जाम में 9वीं रैंक प्राप्त की थी।