Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    How to Start a Career in Blogging: ब्लागिंग के क्षेत्र में इस तरीके से बनाएं करियर, लाखों में होगी कमाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 06:54 PM (IST)

    ब्लॉगिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आप दूसरों के लिए काम करने के साथ ही खुद का काम भी कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉगिंग के क्षेत्र में कई कंपनियां हैं जो आपको आर्टिकल लिखने के लिए परमानेंट या पार्ट टाइम जॉब भी ऑफर करती हैं। इसके अलावा कई वेबसाइट आपको पर आर्टिकल के रूप में भी कमाई करने का मौका प्रदान करती हैं।

    Hero Image
    How to Start a Career in Blogging: ब्लागिंग शुरू करने के लिए यहां से प्राप्त करें जानकारी। (Image-freepik)

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन और डिजिटली माध्यम से किये जा रहे हैं। ऑनलाइन और डिजिटलीकरण के चलते अब कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें आप घर बैठे अपने करियर को दिशा देकर लाखों की कमाई कर सकते हैं। इन्हीं में से एक क्षेत्र है "ब्लॉगिंग" जो तेजी से उभरा है और लगातार आगे बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी इस क्षेत्र में शुरुआत करना चाहते हैं तो आप यहां से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप ब्लॉगिंग शुरू करने के कुछ दिनों बाद अर्निंग कर पाएंगे और धीरे-धीरे महारत हासिल करने के बाद आप यहां घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं।

    कौन कर सकता है ब्लॉगिंग

    ब्लॉग एक आर्टिकल होता है जिसमें किसी टॉपिक से संबंधित जानकारी, राय आदि दी जाती है। अगर आपके अंदर भी लिखने का हुनर है और आप हिंदी हो या अंग्रेजी, शुद्ध रूप में लिख सकते हैं तो यह क्षेत्र आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप इस क्षेत्र में विभिन्न वेबसाइट के लिए अपने आर्टिकल लिखकर दे सकते हैं। इसके अलावा आप खुद को ब्लॉगिंग चैनल/ वेबसाइट भी शुरू कर सकते हैं और अपने आर्टिकल/ ब्लॉग पब्लिश कर सकते हैं।

    (Image-freepik)

    वर्डप्रेस या ब्लागस्पॉट डॉट कॉम से कर सकते हैं शुरुआत

    अगर आप इस क्षेत्र में नए हैं तो आप वर्डप्रेस या ब्लागस्पॉट डॉट कॉम को ब्लॉग लिखने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप सरलतम होने के साथ ही बेहतर भी हैं। यहां आप आसानी से अपने आर्टिकल लिखकर पब्लिश कर सकते हैं। अगर इसमें भी आपको दिक्कत आती है तो आप यू-ट्यूब का सहारा ले सकते हैं।

    कैसे होगी कमाई

    आप किसी कंपनी, वेबसाइट आदि के लिए ब्लॉग लिखकर कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुद की वेबसाइट भी ओपन कर सकते हैं और इसके मोनेटाइज होने के बाद वहां से भी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपके आर्टिकल रीच बढ़ने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के माध्यम से भी कमाई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- How to Become an Advocate: 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद बन सकते हैं वकील, यहां से पढ़ें स्टेप बाय स्टेप क्या है प्रॉसेस