विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘अवतार’ शब्द के हैं संस्कृत और अंग्रेजी में अलग हैं मायने, हिंदी के ये शब्द अब हैं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2022 12:58 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Dec 2022 01:18 PM (GMT+05:30)

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के फिर 6 दिसंबर 2022 को रिलीज के बाद इस शब्द के मायने को लेकर बहस फिर से छिड़ गई है। जहां संस्कृत में अवतार का अर्थ है वंश परंपरा या पीढ़ी तो वहीं कैंब्रिज डिक्शनरी में ‘अवतार’ एक फोटो या तस्वीर को कहते हैं।

‘अवतार’ शब्द के अतिरिक्त कई ऐसे हिंदी के शब्द हैं जिन्हें ऑक्शफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है।
‘अवतार’ शब्द के अतिरिक्त कई ऐसे हिंदी के शब्द हैं जिन्हें ऑक्शफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

एजुकेशन डेस्क। हॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी 20th सेंचुरी फॉक्स की फिल्म ‘अवतार’ के वर्ष 2009 में रिलीज के बाद इस शब्द के शब्दश: अंग्रेजी में प्रयोग को लेकर भाषाविदों में बहस छिडी़ थी। ‘अवतार’ नाम से ही हॉलीवुड की लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट और टीएसजी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की नई फिल्म के हाल ही में 6 दिसंबर 2022 को रिलीज किए जाने के बाद इस शब्द के फिर से अग्रेजी में इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है। एक तरफ जहां 20th सेंचुरी स्टूडियोज द्वारा वितरित इस नई फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 441.7 मिलियन यूएस डॉलर से अधिक हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मिडिया पर ‘अवतार’ शब्द लेकर चर्चा गर्म होती जा रही है।

‘अवतार’ शब्द के हैं संस्कृत और अंग्रेजी में अलग हैं मायने

दरअसल ‘अवतार’ शब्द मूलत: संस्कृत का शब्द है जिसे हिंदू मतों के अनुसार वंश परंपरा या पीढ़ी से जोड़कर देखा जाता है। प्राय: अवतार शब्द का प्रयोग हिंदू देवी-देवताओं के धरती पर पुनर्जन्म के लिए किया जाता है। हालांकि, अंग्रेजी में अवतार शब्द के संस्कृत/हिंदी के अर्थ से अलग हैं। कैंब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक ‘अवतार’ उस फोटो या तस्वीर को कहते हैं जिसका प्रयोग हम ऑनलाइन गेमिंग या चैट रूम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म में अपने आप को प्रदर्शित करने के लिए करते हैं।

हिंदी के ये शब्द अब हैं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में

संस्कृत या हिंदी के सिर्फ ‘अवतार’ शब्द को ही अंग्रेजी में प्रयोग नहीं किया जा रहा है बल्कि कई हिंदी भाषा या क्षेत्र के अनुसार इसकी विभिन्न बोलियों में प्रचलित कई ऐसे शब्द हैं जिन्हें अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। दरअसल अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के हर साल चार अपडेट जारी किए जाते हैं - जो कि मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर के दौरान प्रकाशित होते हैं। अलग-अलग समय पर जारी किए विभिन्न अपडेट में हिंदी या इसकी बोलियों के कई शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हैं किया गया है, इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  1. अब्बा
  2. अन्ना
  3. बच्चा
  4. बड़ा
  5. जुगाड़
  6. दादागिरी
  7. जंगल
  8. चमचा
  9. चक्काजाम
  10. दीदी
  11. अच्छा
  12. टाइमपास
  13. बस
  14. झुग्गी
  15. फंडा
  16. निवास
  17. गुल्ली
  18. नाटक
  19. सेवक
  20. सेविका
  21. चुप
  22. सूर्य नमस्कार
  23. देश
  24. दिया
  25. बडा़ दिन
  26. छी-छी
  27. भिडी
  28. बापु
  29. दम
  30. गुलाब जामुन
  31. हाट
  32. जय
  33. जी
  34. कीमा
  35. कुंड
  36. माता
  37. महा
  38. मिर्च मसाला
  39. मिर्च
  40. नगर
  41. नाई
  42. नमकीन
  43. नाटक
  44. निवास
  45. टप्पा
  46. टाइमपास
  47. उद्योग
  48. वड़ा
  49. एकदम
  50. स्पीड ब्रेकर
  51. ब्लैंक कॉल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।