Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश टिकट बांटेंगे या मांगेंगे, यह समय बताएगा, देवरिया में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:40 AM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी देवरिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी लोगों का अलग-अलग दायित्व है। लोकसभा चुवाव में कार्रकर्ताओं के बल पर बड़ी जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव में टिकट बांटेंगे कि मांगेंगे यह समय तय करेगा।

    Hero Image
    देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। -जागरण

    देवरिया, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी और उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने दो सांसदों के साथ शुरुआत करके इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें, लोकसभा चुनाव में 'आधी आबादी' पर BJP का फोकस, पार्टी संगठन में महिलाओं को बहुत पहले से मिलती रही है तवज्जो

    सपा मुखिला अखिलेश पर कसा तंज

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के टिकट बांटने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह तो आने वाला समय बताएगा कि अखिलेश यादव टिकट मांगेंगे या बांटेंगे।

    यह भी पढ़ें, मुंबई की तरह गोरखपुर में भी लग्जरी क्रूज का आनंद, रामगढ़ताल में कल से शुरू होगा ट्रायल; एक साथ बैठेंगे 160 लोग

    भाजपा समाज के सभी वर्ग के लिए कर रही काम

    देवरिया में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्ग के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में हम फिर एक बार अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। प्रदेश के कई जिलों में नये जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के मकसद से नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

    कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

    प्रदेश अध्यक्ष ने इसके पूर्व पीएम के मन की बात सुनी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner