अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज, रांका और दास पर कोर्ट के GenZ कमेंट के बाद साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट की 'जेन-जी' टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर तंज ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके।
HighLights
अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर सोशल मीडिया पर तंज कसा।
यह टिप्पणी दिल्ली हाई कोर्ट के GenZ कमेंट के बाद आई।
दीपके ने पीएम मोदी को 'एकमात्र GenZ' बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। दीपके का यह पोस्ट दिल्ली हाई कोर्ट की GenZ टिप्पणी के बाद आया है।
दीपके ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पीएम मोदी की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, सिर्फ एक व्यक्ति हैं जो जेनजी होने लायक हैं।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">The only person who qualifies as a GenZ https://t.co/L70BGBegEG</p>— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) <a href="https://x.com/abhijeet_dipke/status/2112840162313216267?ref_src=twsrc%5Etfw">October 21, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
अभिजीत ने ऐसा क्यों लिखा?
दरअसल आज दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सौरव और रांका को अपनी याचिका वापस लेने को कहा और फिर जस्टिस प्रसाद ने कहा कि अगर आप जिद कर रहे हैं, तो कृपया बहस के लिए आगे आएं। वैसे, आपकी उम्र क्या है? कोर्ट ने पूछा, आप जेन-जी नहीं हैं...?
सौरव और रांका के वकील अभिक चिमिनी ने कहा कि सौरव 27 साल का है और आशुतोष 32 साल का है। तब कोर्ट ने कहा, तो फिर आप जेनजी नहीं हैं। जेन-जी क्या होता है?
कोर्ट को बताया गया कि 1997 के बाद पैदा हुए लोग जेनजी होते हैं। अदालत ने कहा कि तो फिर आप जेन-जी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- 'आप Gen Z नहीं हैं और CJP का मकसद भी बदल गया...', विदेशों में हिंसा का जिक्र; HC ने सौरव-आशुतोष को फटकारा
यह भी पढ़ें- 'ऐसे नतीजे भुगतने होंगे कि कभी बदल नहीं पाएंगे', HC की सख्त टिप्पणी के बाद सौरव-आशुतोष ने वापस ली याचिका
