Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरब्बा खाएं, याददाश्त बढ़ाए

    By Edited By:
    Updated: Thu, 12 Jan 2012 08:05 PM (IST)

    सर्दियों के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने के साथ हमारे प्रतिरक्षा तं

    Hero Image

    सर्दियों के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने के साथ हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखे। इस मौसम में तरह-तरह के मुरब्बे का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं अलग-अलग मुरब्बों के फायदे:

    * गाजर का मुरब्बा : गाजर का मुरब्बा आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके सेवन से पेट की जलन शांत होती है। इससे शरीर को आयरन मिलता है।

    * आंवले का मुरब्बा : आंवले का मुरब्बा खाने से याददाश्त बढ़ती है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

    * पपीते का मुरब्बा : पपीते का मुरब्बा पथरी को गलाता है। लकवा व दांतों के रोगों में भी फायदेमंद होता है।

    * सेब का मुरब्बा : यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है। यह दिमाग को ठंडा करता है। सिरदर्द में भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा मोटापे को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

    * अदरक का मुरब्बा : यह मुरब्बा मुंह के स्वाद को ठीक करने वाला होता है। दमा के रोगियों को इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

    * बादाम का मुरब्बा : बादाम का मुरब्बा गिरियों को शहद में डालकर बनाया जाता है। इसके सेवन से खांसी, कफ जैसी बीमारियों से बचाव होता है। कमजोरी भी ठीक होती है।

    * खजूर का मुरब्बा : यह मुरब्बा भी दमा, सूखी खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसके अलावा यह रक्त में लाल कणों की पूर्ति भी करता है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner