व्यक्तिगत साफ-सफाई-2
जिस तरह शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है, उसी तरह घर और दफ्तर को

जिस तरह शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है, उसी तरह घर और दफ्तर को भी साफ रखकर हम रोगों से दूर रह सकते हैं।
1. अपनी चीजों को खुद साफ रखने की आदत डालें।
(इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहें कि कोई दूसरा आएगा और उन्हें साफ करेगा। जिन चीजों को आप खुद इस्तेमाल करते हैं, उन्हें साफ रखने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है।)
2. घर, स्कूल या दफ्तर की अपनी डेस्क पर धूल न जमने दें।
(इससे आपको तो अच्छा लगेगा ही, दूसरे भी सफाई की इस आदत से प्रभावित और प्रेरित होंगे।)
3. ध्यान रखें कि कम्प्यूटर स्क्रीन या कीबोर्ड में गंदगी न जमा हो।
(कम्प्यूटर स्क्रीन और कीबोर्ड की साफ-सफाई रोज करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ऐसा करना जरूरी है।)
4. कागज की पर्ची, रैपर या माचिस की तीली जैसी चीजों को कहीं भी इधर-उधर न फेंके।
(इन्हें निर्धारित स्थान पर ही फेंकने की आदत डालें। इस आदत का फायदा आपको बड़े होने पर भी दिखेगा।)
5. डस्टबिन में न तो थूकें और न ही पानी गिराएं।
(डस्टबिन बेकार सूखे सामान फेंकने के लिए होता है। थूकने और पानी गिराने से उसमें कीटाणु पैदा हो सकते हैं, जो आपके और आसपास वालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।)
6. अपने कमरे व घर में मकड़ी के जालों की सफाई करते रहें।
(ऐसा न करने पर घर में गंदगी बढ़ेगी, कीड़े-मकोड़े उत्पन्न होंगे। इससे आप व घर के अन्य सदस्य संक्रमण के शिकार भी हो सकते हैं।)
7. कमरे में जाली की खिड़कियां हों तो उनमें धूल न जमने दें।
(नियमित रूप से धूल न साफ होने से खिड़की की जाली से होकर आने वाली ताजी हवा नहीं मिलती, जिससे बीमारी फैलने की आशंका होती है।)
8. गलती से गंदगी आपसे फैल जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें।
(घर आपका ही है और गंदगी को तत्काल साफ करके आप अपने घर को ही स्वच्छ रखते हैं।)
9. शौचालय से निकलने पर साबुन से अपने हाथ अवश्य धो लें।
(ऐसा न करने पर कीटाणु आपके हाथ से चिपके रह सकते हैं, जो खाते समय आपके शरीर में प्रवेश कर आपको बीमार बना सकते हैं।)
10. स्कूल या दफ्तर से घर आने पर पहले हाथ-पैर जरूर धोएं।
(जूतों-चप्पलों और हाथों के जरिए गंदगी व कीटाणु भी घर में आ जाते हैं। उनसे मुक्त होने के लिए हाथ-पैरों की सफाई जरूरी है।)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।