विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में तेजी, सेंसेक्स 333 और निफ्टी 101 अंक चढ़कर खुले

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:37 AM (IST)

Share Market आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी का सिलसिला जारी ...और पढ़ें

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में तेजी
मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में तेजी

HighLights

  1. आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ खुला है।
  2. लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा।
  3. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Stock Update: सकारात्मक वैश्विक बाजार रुझानों और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के बीच आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी आई। आपको बता दें कि लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 333.95 अंक चढ़कर 65,767.25 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 101.65 अंक बढ़कर 19,545.65 पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ खुला है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को 614.32 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

वी के विजयकुमार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार ने कहा

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की नरम लैंडिंग कथा के साथ वैश्विक स्तर पर भावनाओं को बढ़ावा देने और चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल नरम लैंडिंग के साथ भारत में भावनाओं को बढ़ावा देने के साथ निकट अवधि के बाजार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से सकारात्मक हो गया है।

आपको बता दें कि भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू गया, जिससे यह अज्ञात सतह पर उतरने वाला पहला देश बन गया।

कल कैसा था बाजार

बुधवार को बीएसई बेंचमार्क 213.27 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 65,433.30 पर बंद हुआ था। निफ्टी 47.55 अंक या 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 19,444 पर बंद हुआ था।

रुपया हुआ मजबूत

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपये ने लगभग दो महीने में सबसे अधिक एक दिन की बढ़त दर्ज की और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 82.47 पर पहुंच गया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर, घरेलू इकाई 82.55 पर मजबूत खुली और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.36 के शिखर को छू गई। बाद में यह 82.47 पर कारोबार हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले 25 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।