विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी ने पार किया 19,400 का स्तर

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Wed, 23 Aug 2023 04:25 PM (IST)

Share Market Close भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेजी का रुझान रहा। कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई के ...और पढ़ें

निफ्टी 19,444 अंक पर बंद हुआ है।
निफ्टी 19,444 अंक पर बंद हुआ है।

HighLights

  1. निफ्टी 47.55 अंक बढ़कर बंद हुआ।
  2. सेंसेक्स 213 अंक बढ़कर बंद हुआ।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market Close Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी 47.55 अंक बढ़कर 19,444.00 अंक और सेंसेक्स 213.27 अंक बढ़कर 65,433.30 अंक पर बंद हुआ। भारतीय बाजार में आज पूरे दिन तेजी का रुझान देखा गया।

आज तेजी के साथ बाजार की शुरुआत हुई थी। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार गिर गया था। 10:00 बजे बाद बाजार ने रिकवर करना शुरू किया। दिन के दौरान निफ्टी ने 19472 अंक के उच्चतम स्तर और 19,366.60 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई के आईटी, सरकारी बैंक, रियल्टी, मीडिया, सर्विस सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, इन्फ्रा इडेक्स पर दबाव देखा गया।

कौन-से टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस, एचटीएल टेक, जेएसडब्लू स्टील, नेस्ले, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एचयूएल और एसबीआई का शेयर बढ़कर बंद हुआ।

सनफार्मा, भारती एयरटेक,आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स गिरकर बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों का हाल मिला-जुला रहा। टोक्यो,हांगकांग, ताइपे और बैंकॉक के बाजार तेजी के साथ और शंघाई और सियोल के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। अमेरिका बाजार मंगलवार को मिले-जुले बंद हुए थे। फेड चेयरमैन पॉवेल की ब्याज दरों पर कमेट्री का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल की कीमत में 1.40 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 82.83 डॉलर प्रति डॉलर पर है।

मंगलवार के सत्र में विदेशी निवेशकों की ओर से 495 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी। कल बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए थे।