विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: सीमित दायरे में बाजार; तेजी के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में 52 अंक फिसला सेंसेक्स

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Wed, 23 Aug 2023 10:31 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार आज एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी19450 पर खुलने के बाद ...और पढ़ें

निफ्टी 19,400 के स्तर के नीचे बना हुआ है।
निफ्टी 19,400 के स्तर के नीचे बना हुआ है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के सत्र में कारोबार की शुरुआत तेजी साथ हुई। सेंसेक्स 216.07 अंक चढ़कर 65,436.10 और निफ्टी 53.75 अंक की तेजी के साथ 19,450.20 अंक पर खुला था। बाजार ज्यादा देर तक इस तेजी को कायम न रख सका।

सुबह 10 बजे बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था। निफ्टी 11 अंक गिरकर 19,384 अंक और सेंसेक्स 52 अंक की गिरावट के साथ 65,175 अंक पर था।

बाजार में आज ऑटो, फिनसर्विस, फार्मा , एफएमसीजी और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार होगा। आईटी,मेटल, रियल्टी और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

कौन-से शेयर हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

बीएसई सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस, एचसीएल टेक, जेएसडब्लू स्टील, एनटीपीसी, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड में तेजी है।

सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईटीसी, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी,एमएंडएम और एसबीआई में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, शंघाई, सियोल और बैंकॉक के बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.14 डॉलर प्रति बैरल पर है। विदेशी निवेशकों (FII) की ओर से 495.17 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।

कल बाजार सपाट बंद हुआ था। सेंसेक्स 3.94 अंक चढ़कर 65,220.03 अंक और निफ्टी 2.85 अंक बढ़कर 19,396.45 अंक पर बंद हुआ था। भारतीय बाजार पिछले एक हफ्ते से एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।