यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Open: तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, निफ्टी ने पार किया 19400 का स्तर
Share Market Open भारतीय शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। आईटी और फार्मा इंडेस्क को छोड़कर लगभग ...और पढ़ें

HighLights
- निफ्टी बाजार खुलते ही 19400 के स्तर को पार किया।
- एनटीपीसी, पावर ग्रिड और आईटीसी सेंसेक्स के टॉप गेनर
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market Opening: वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के चलते भारतीय बाजारों की ओपनिंग मंगलवार को तेजी के साथ हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 89.23 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,305.39 अंक और निफ्टी (Nifty) 41.80 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,435 अंक पर है।
सुबह 9:40 तक 1943 शेयर हरे निशान में और 396 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिय,एनर्जी, इन्फ्रा और ऑयल गैस के इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी और फार्मा इंडेस्क में दबाव देखा जा रहा है।
कौन-से शेयर हैं गेनर्स और लूजर्स?
सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईटीसी, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी, एसबीआई, टाटा स्टील, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, विप्रो, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन और सन फार्मा के शेयर गिरावट के साथ खुले हैं।
विदेशी बाजारों का हाल
एशिया बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। केवल शंघाई के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को मिले जुले बंज हुए थे। कच्चे तेल का बैंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 84.34 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। सोमवार के कारोबारी सत्र में एफआईआई (FII) की ओर से 1900 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की गई थी।

