विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन फैक्टर्स का दिखेगा असर

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sun, 25 Jun 2023 11:13 AM (IST)

Market Outlook भारतीय शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते कई फैक्टर अहम होने वाले हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ...और पढ़ें

Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल
Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इस हफ्ते भारतीय बाजार में कई बदलाव देखने को मिला है। भारतीय बाजार के लिए इस हफ्ते को लेकर विश्लेषकों ने कहा कि डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की निर्धारित मासिक समाप्ति के बीच छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में शेयर बाजारों को अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा वैश्विक रुझान से बेंचमार्क सूचकांकों  पर भी असर देखने को मिल सकता है।  विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का मानसून की चाल और ट्रेडिंग गतिविधियों पर फोकस रहेगा।

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बकरीद के मौके पर बंद रहेगा। इस दिन कोई भी कारोबार नहीं होगा।

किन फैक्टर्स पर निर्भर करेगी बाजार की चाल?

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीना का कहना है कि इस हफ्ते बाजार में स्पष्ट संकेतों की कमी होने की उम्मीद कम है। जून के अंत में F&O कॉन्ट्रेक्ट में कुछ अस्थिरता आ सकती है। इसकी वजह यह है कि ट्रेडर्स अपनी स्थिति को बढ़ा रहे हैं। इस हफ्ते बाजार में  मानसून की चाल पर सबकी नजर होगी।  इसके आगे उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में, निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की गतिविधियों पर भी फोकस रखेंगे।

इसके आगे उन्होंने कहा कि इस सप्ताह जून महीने के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की निर्धारित समाप्ति के कारण अस्थिरता अधिक रहेगी। इसके लिए अमेरिकी बाजारों पर करीब से नजर रख रहे हैं। अभी बाजार में गिरावट देखने को मिली है बाजार में 33,500 से ऊपर स्थिरता बनी हुई है।   डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (डीजेआईए) से रिकवरी की उम्मीदें हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी  के टेक्निकल रिसर्च, अजीत मिश्रा के अनुसार मुनाफावसूली के दौर के बाद व्यापक सूचकांकों के प्रदर्शन पर फोकस रहेगा।

वैश्विक शेयर बाजारों में मंदी के रुख और केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं ने पिछले हफ्ते निवेशकों को हतोत्साहित कर दिया।

भारतीय बाजार में तेजी जारी

भारतीय बाजार में पिछले दिनों गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स  405.21 अंक या 0.63 फीसदी गिर गया। बीएसई बैरोमीटर गुरुवार को 63,601.71 के अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया।